Tuesday, May 31, 2022

भाषा विश्वविद्यालय में कैमरा तकनीक और फोटोग्राफी पर कार्यशाला का सफल आयोजन



भाषा विश्वविद्यालय में कैमरा तकनीक और फोटोग्राफी पर कार्यशाला का सफल आयोजन


ब्यूरो चीफ अंकित रावत 


 लखनऊ -  केएमसी भाषा विश्विद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा निकॉन (NIKON) कम्पनी के तत्वाधान में फोटोग्राफ़ी की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कैमरे तथा उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहनता से विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की गई। कैमरे के प्रयोग एवं अपर्चर शटर स्पीड, ISO की जानकारी देने के बाद कार्यशाला में विद्यार्थियों को कैमरा संबंधित प्रयोगात्मक गतिविधियां कराई गई। इस कार्यशाला में निकॉन कम्पनी के उत्तर भारत के तकनीकी मैनेजर श्री धर्मेन्द्र गोस्वामी जी, फोटोग्राफी विशेषज्ञ श्री त्रिलोचन कालरा, कम्पनी के मार्केटिंग मैनेजर सचिदानंद यादव आदि मौजूद रहे।


पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय की प्रभारी तथा कार्यक्रम की आयोजक डॉ. रूचिता सुजय चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी विशेषज्ञों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को बताया कि यह भी उनका पूर्ण कालिक कैरियर हो सकता है। डॉ तनु डंग ने फोटोग्राफी विषय की बारीकियों को विस्तार पूर्वक बताने के लिए सभी विशेषज्ञों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विषय की छात्रा आयुषी सक्सेना ने किया।कार्यक्रम में डॉ. सैयद काज़िम रिज़वी एवं डॉ. सचेंद्र शेखर एवं बड़ी संख्या विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Monday, May 30, 2022

सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।




सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत  प्रशिक्षण कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

ब्यूरो चीफ अंकित रावत 


 लखनऊ- केएमसी भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ मे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30 मई 2022 को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ के आरटीओ श्री संदीप पंकज जी ने आरटीओ ऑफिस व सामान्य जनता के बीच के संबंधों को परिभाषित किया ,व यह भी बताया कि किस प्रकार से सामान्य जनता के काम आरटीओ ऑफिस में सरलता से संपन्न कराए जा सकते हैं ।

इस गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उद्बोधन देते हुए लखनऊ के सहायक आयुक्त यातायात श्री विक्रम सिंह ने यातायात सुरक्षा में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला व यह भी बताया कि यातायात पुलिस किस प्रकार एक यातायात मित्र की भांति कार्य करती है। मुख्य प्रशिक्षक श्री पंकज शर्मा सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने यातायात से संबंधित सामान्य संकेतों एवं नियमों को बारीकी से बताया ।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीरज शुक्ल ने किया । 

कार्यक्रम की प्रस्तावना कार्यक्रम सह समन्वयक डॉ.बुशरा अलवेरा ने दी तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने किया।कार्यक्रम में प्रो सैयद हैदर अली, प्रो एहतेशाम अहमद, प्रो सौबान सईद प्रो फखरे आलम प्रो संजीव त्रिवेदी के साथ अन्य कई शिक्षक तथा सभी संकायों के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।


ग्रामीण क्षेत्रों की कहानी लेंस की ज़ुबानी’ विद्यार्थियों ने गाँव राजपुर, BKT में जाकर ग्रामीण पत्रकारिता पर काम किया




ग्रामीण क्षेत्रों  की कहानी  लेंस की ज़ुबानी’ विद्यार्थियों ने गाँव राजपुर, BKT में जाकर ग्रामीण पत्रकारिता पर काम किया



ब्यूरो चीफ अंकित रावत


  लखनऊ केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकरिता एवं जनसंचार विभाग  के अंतर्गत स्थापित सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस की तीन दिवसीय कार्यशाला ‘ग्रामीण क्षेत्रों  की कहानी  लेंस की ज़ुबानी’ के तीसरे दिन आज विद्यार्थियों ने गाँव राजपुर, BKT में जाकर ग्रामीण पत्रकारिता पर काम किया। 

तीन दिवस की इस कार्यशाला में पहले दिन ट्रेनर नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को फील्ड में काम करने की ट्रेनिंग दी। कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों को स्क्रिप्टिंग सिखाई गई। आज तीसरे दिन विद्यार्थियों ने बक्शी के तालाब के एक छोटे से गांव राजपुर में ग्रामीण क्षेत्रों की उपलब्धियों एवं समस्याओं को समझा। विद्यार्थियों ने प्रश्नावली के द्वारा यह जानने का प्रयास किया कि गांव में सरकारी योजनाए कितनी कारगर है, ग्रामीण लोग इनके बारे में कितने जागरूक हैं और उसका उपयोग कर पा रहें हैं  या नहीं। विद्यार्थियों ने सरकारी योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना, कन्या समृद्धि योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, घर घर शौचालय इत्यादि मुद्दों पर ग्रामीणों के अनुभव साँझा किए। इसके साथ उन्होने गांव के लोक गीतो के बारे में गाँव की महिलाओं से देर तक चर्चा की एवं उन गीतों को कैमरे की मदद से क़ैद भी किया। 

विकास संचार पर आज एक डॉक्यूमेंट्री भी शूट की गई जिसमे गांव की समस्याओं एवं उसके विकास से जुड़े मुद्दों को दर्शाया गया। यह विकास संचार की प्रयोगात्मक गतिविधि विद्यार्थियों को गाँव की ज़मीनी हक़ीक़त से जोड़ने एवं उसे बेहतर तरीक़े से समाज के सामने रखने में मदद करेगी। ऐसे कई अनुभवों के लिए विश्विद्यालय आगे भी काम कर रहा है जिससे विद्यार्थियों का सामाजिक सरोकार बढ़ाया जा सके।

इस कार्यक्रम की ट्रेनर डॉ तनु डंग, असिस्टेंट प्रोफेसर  पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और  नीतू सिंह, पत्रकार शेड्स ऑफ रूरल इंडिया रहीं। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के २० विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Saturday, May 28, 2022

सामाजिक सहभागिता के लिए भाषा विश्वविद्यालय को मिला कम्यूनिटी चैम्पियन अवार्ड



सामाजिक सहभागिता के लिए भाषा विश्वविद्यालय को मिला कम्यूनिटी चैम्पियन अवार्ड


ब्यूरो चीफ अंकित रावत 


 लखनऊ - केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में आज यूथ पावर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि श्री अष्टानंद पाठक, वित्तीय सलाहकार उत्तर रेलवे, विशिष्ट अतिथि अनुराधा गुप्ता, सचिव पृथ्वी फाउंडेशन, शिव प्रसाद शुक्ल युवा अध्यक्ष, यूथ पावर एसोशिएशन, डॉ तनु डंग समन्वयक, डॉ प्रियंका सयोंजक मौजूद रहे। 


विश्विद्यालय विगत कई वर्षों से सी एस आर गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है। इस क्रम में मतदाता जागरूकता, सरकारी योजनाओं के लिए अभियान तथा महिला सशक्तिकरण जैसे तमाम मुद्दे शामिल हैं। इन गतिविधियों के चलते कार्यक्रम में यूथ पावर असोसिएशन द्वारा भाषा विश्वविद्यालय को सामाजिक सहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य करने के लिए कम्युनिटी कम्यूनिटी चैंपियन २०२२ का अवार्ड दिया गया।


कार्यक्रम के संचालनकर्ता अंकित मौर्य ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को यूथ पावर एसोशिएशन से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि संस्था जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर बीते तीन वर्षो से से सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रत्यनशील है। साथ ही संस्था अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी लगातार काम कर रही है।


कार्यक्रम में प्रो चन्दना डे, अधिष्ठाता, सामाजिक विज्ञान विभाग ने स्वागत दिया और बताया कि जल संरक्षण अनादिकाल से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। हमारे पूर्वज वरुण तथा इंद्र देव की पूजा करते रहे हैं। जल न केवल हमारे देश में बल्कि पूरे विश्व में एक निर्णायक भूमिका में आ चुका है।संस्था के अध्यक्ष श्री प्रसाद शुक्ल ने जोश से भरे हुए अंदाज़ में युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा शब्द को अगर पलटा जाए तो ये वायु बन जाता है, और वायु कुछ भी परिवर्तन कर सकती है। उन्होंने कहा कि "संघर्षों के साये में इतिहास हमारा पलता है, जिस और जवानी चलती है उस ओर ज़माना चलता है।'' संस्था की प्रवक्ता प्रार्थना कुमारी ने कविता के माध्यम से जल प्रदूषण रोकने तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।

पृथ्वी फाउंडेशन की सचिव अनुराधा गुप्ता ने "वसुधैव कुटुम्ब" का भाव अपनाने तथा प्रकति के प्रति करुणा भाव रखने की अपील की। उन्होंने हर घर में फलों की गुठलियों को एकत्र कर उन्हें गुठली बैंक में परिवर्तित तथा पोषित करने की प्रेरणा भी दी।


मुख्य अतिथि श्री अष्टानंद पाठक ने कार्यक्रम में अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि अपने स्कूल के दिनों में जब उन्हें वायु प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दों पर पढ़ाया जाता था, तब वे इन मुद्दों को महसूस नही कर पाते थे, किंतु आज ज़हरीली हवा हमारे आस पास की सच्चाई बन चुकी है। जल संरक्षण भी आज एक ऐसा मुद्दा है। जल की कमी से आज हम सभी भलीभाँति परिचित हैं और हमें तत्काल इस ओर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निशुल्क सिविल सर्विसेज की तैयारी हेतु कोचिंग देने एवं चयनित विद्यार्थियों को इंटर्नशिप देने की बात भी कही।

कुलपति एन बी सिंह ने छोटे छोटे अवसरों में बढ़े मौके तलाशने की बात की। जिसकी औपचारिकताएं जल्द ही पूर्ण कर ली जायेगी। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को श्रमदान कर जल संरक्षित करने को कहा। उन्होंने अपने उद्बोधन के अंत में "जल है तो कल है" का मूल मंत्र भी दिया। 


कार्यक्रम के अंत में यूथ एंबेसडर बने सौरभ सिंह, शिक्षा विभाग, साम्राज्ञी , शौर्य पटेल बायो टेक विभाग भाषा विश्विद्यालय तथा शिवम मौर्य, लखनऊ पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।


कार्यशाला के अंत में संयोजक डॉ तनु डंग ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला की समन्वयक डॉ प्रियंका सूर्यवंशी रही। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ नीरज शुक्ला, प्रो एहतेशाम अहमद, प्रो सैयद हैदर अली, प्रो सौबान सईद, डॉ जावेद अख़्तर डॉ बुशरा अलवेरा तथा अन्य शिक्षक एवं अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

Friday, May 27, 2022

केएमसी भाषा विश्विद्यालय में हुई आइडियाज़ की बारिश

 



केएमसी  भाषा विश्विद्यालय में हुई आइडियाज़ की बारिश


ब्यूरो चीफ अंकित रएमसी भाषा विश्विद्यालय में आईडियाथॉन का किया गया आयोजन, २३ आइडिया में से टॉप थ्री का किया गया सम्मान, दिया गया कैश प्राइज, एक्सपर्ट से मेंटरशिप और सरकार को भेजे जाएँगे चयनित प्रपोजल, कुलपति प्रो0 एन बी सिंह ने छात्रों को सफल होने का दिया मंत्र


निर्णायक मंडल में लखनऊ के उद्यमी सुदीप सक्सेना एवं डॉ जै़न मेंहदी, सहायक प्रोफेसर इंटीग्रल विश्विद्यालय उपस्थित रहें।


व्यापार एवं नवाचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों को  प्रोत्साहित करने के उदेश्य से केएमसी भाषा विश्वविद्यालय  के इनक्यूबेशन हब की ओर से *आईडियाथॉन* का आयोजन किया गया जिसके तहत पिछले दिनों विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों से व्यापार एवं नवाचार के नये आइडिया के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गये। इनमें से चयनित २३  द्वारा आज अपने आइडिया का प्रेजेंटेशन दिया गया ।  

सभी टीमों ने प्रेजेंटेशन के दौरान अपने आइडिया के सोशल इंपैक्ट व बिज़नस मॉडल के बारे में बताया। प्रेजेंटेशन के बाद विश्वविद्यालय के निर्णायक मंडल एवं अन्य विद्यार्थियों ने प्रॉजेक्ट से संबंधित कई सवाल पूछे जिनका आवेदकों ने उत्तर दिया। 

इस आईडियाथॉन में प्रथम स्थान पर "ग्रासी गर्ल्स" टीम रही जिन्होंने पराली से प्लेट बनाने का प्रस्ताव रखा। द्वितीय स्थान हैंडी क्राफ्ट के लिए ई मार्केट प्लेस का आइडिया प्रस्तुत करने वाली टीम "मैट्रिक्स रीलोडेड" को मिला एवं तृतीय स्थान पर "एन एफ एस बायोटेक्नोल रहे जिन्होंने बायो एथेनॉल प्रोडक्शन पर अपनी प्रस्तुति दी। इन  टीमों को नकद पुरस्कार क्रमशः पांच हज़ार, तीन हज़ार, दो हज़ार प्रदान किए गए। शीर्ष दस नवाचारी आइडिया को विश्वविद्यालय द्वारा मेंटरशिप दी जाएगी एवं सरकारी फंड प्राप्त करने में सहयोग किया जाएगा।


विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. एन बी सिंह  ने बताया कि इनोवेशन, आइडिया से शुरू होता है और इस आईडियाथॉन से उनकी उद्यमी बनने की यात्रा प्रारंभ हो गई है। उन्होंने छात्रों को अपने भय पर विजय पाने की सलाह भी दी। अंत में उन्होंने कहा कि आज के युग में सक्षमता से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में इस नवाचार सेंटर के फाउंडिग मेम्बर प्रो सैयद हैदर अली ने विद्यार्थियों से कहा कि विचार ऐसा होना चाहिए जो आपकी जिंदगी बदल सके।

कार्यक्रम का संचालन डॉ रूचिता सुजय चौधरी ,सीओओ अवध इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा किया गया।  कार्यक्रम में प्रो एहतेशाम अहमद, डॉ ममता शुक्ला, डॉ तनु डंग, डॉ दोआ नकवी एवं  अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों की कहानी लेंस की जुबानी विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया






केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों की कहानी लेंस की जुबानी विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया 


ब्यूरो चीफ अंकित रावत


केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में आज पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस के अंतर्गत द्वारा ‘ग्रामीण क्षेत्रों की कहानी लेंस की ज़ुबानी’ विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

इस तीन दिवसीय कार्यशाला के आरंभ में आज शेड्स ऑफ़ रूरल इंडिया की फ़ाउंडर नीतू सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के मुद्दों पर विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि एक अच्छी कहानी का चुनाव कैसे किया जाए और कैसे ये कहानियां बदलाव का वाहक बन सकती है। ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दर्जन से ज़्यादा पुरस्कार जीत चुकी नीतू सिंह ने बताया कि पत्रकारिता में मल्टीटास्किंग कैसे करनी चाहिए और आवश्यकता और रुझान के अनुसार फ़ील्ड का चयन कैसे करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी महिला के लिए इस फील्ड में क्या चुनौतियां हैं और वो कैसे उनका समाधान कर आगे बढ़ सकती हैं। अन्त में उन्होंने फोटोग्राफिक रूल्स के बारे में विद्यार्थियों को बताया है। 

सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस की समन्वयक, डॉ तनु डंग ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को चार चार के समूह में बांटकर विकास से संबंधित विषयों पर शोध करने को निर्देशित किया गया है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन विद्यार्थी अपनी स्क्रिप्ट तैयार करेंगे और तीसरे दिन स्टूडेंट्स लिखी हुई स्क्रिप्ट पर वीडियो शूट करने पास के गांव जाएंगे।

इस कार्यक्रम का संचालन डॉ तनु डंग, असिस्टेंट प्रोफेसर जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग ने किया। इस अवसर पर डॉ रूचिता सुजोई चौधरी, विषय प्रभारी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, डॉ काजिम रिज़वी, डॉ सचेंद्र शेखर, डॉ मो॰ नसीब और विभाग के सारे विद्यार्थी उपस्थित रहें।


Wednesday, May 25, 2022

थायरॉयड दिवस पर भाषा विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया





थायरॉयड दिवस पर भाषा विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया


ब्यूरो चीफ अंकित रावत



लखनऊ  केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में आज विश्व थायराइड दिवस पर थायराइड से होने वाली बीमारियों के बारे मैं शिक्षको एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय कुलपति प्रो एन बी सिंह के मार्गदर्शन में गृह विज्ञान विभाग द्वारा नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।शिविर का आयोजन अपोलोमेडिक्स अस्पताल, लखनऊ के सहयोग से किया गया और आहार विशेषज्ञ द्वारा "थायराइड विकारों के पोषण प्रबंधन" पर एक विशेष व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत गृह विज्ञान विभाग की अधिष्ठिता और विभागध्यक्ष डॉ. ततहीर फातमा, के स्वागत भाषण से हुई। स्वास्थ्य शिविर में डॉ शीबा परवीन द्वारा फिजियोथेरेपी परामर्श, डॉ मोहम्मद शाह आलम द्वारा चिकित्सक परामर्श, वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ सुश्री प्रीति पांडे (आरडी) द्वारा आहार परामर्श दिया गया। साथ ही नर्सिंग स्टाफ शीला और सत्यम द्वारा रक्तचाप और यादृच्छिक रक्त शर्करा जांच की गई ।
 इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ के मार्केटिंग हेड श्री अमित श्रीवास्तव के सहयोग से किया गया।

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

  धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती  रिपोर्ट - अमित यादव   अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक...