Saturday, April 29, 2023

सपा की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने फजुल्लागंज प्रथम वार्ड नंबर 48 पार्षद प्रत्याशी सुमन यादव को अपना आशीर्वाद प्रदान किया

 सपा की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने फजुल्लागंज प्रथम वार्ड नंबर 48 पार्षद प्रत्याशी सुमन यादव को अपना आशीर्वाद प्रदान किया 



लखनऊ - उत्तर प्रदेश के नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी वन्दना मिश्रा ने शनिवार को फजुल्लागंज प्रथम वार्ड नंबर 48 के पार्षद प्रत्याशी सुमन यादव पति आदेश यादव के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों से सपा के पक्ष में वोट देने की अपील की और उनके समस्याओं का समाधान करने का वादा किया. इस दौरान समाजवादी पार्टी के उप विजेता पूजा शुक्ला भी मौजूद रहे सपा के मेयर प्रत्याशी के साथ पार्षद प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। मेयर प्रत्याशी  वंदनाा मिश्रा ने चुनाव के दौरान उन्होंने क्षेत्र के स्थानीय लोगों लोगों से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी की नीतियों के सहारे क्षेत्र में विकास का आश्वासन दिया. समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने कहा सपा बिना भेदभाव के विकास कार्य करने वाली पार्टी है इस बार आप लोग मौका देंगे लखनऊ की तस्वीर विश्व पटल पर जरूर चमकेगी. इस दौरान फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड नंबर 48 के पार्षद प्रत्याशी सुमन यादव पति आदेश यादव ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।


सुमन यादव, आदेश यादव महेश चंद्र रावत, मनोज यादव, रफीक अहमद, मोईद, खुर्शीद, रसीद दरोगा, तुफैल बैग, राजा (सैफ खान), अंबुज तिवारी, संतराम कटियार, फुरकान, अकील, आजाद मिया, फौजी दादा, सर्वेश यादव, अभिषेक यादव,राम प्रकाश, अनिल वर्मा, राजू यादव, अख्तर, अशोक लोधी, इब्राहिम खान, नसीर, सलीम, मुन्ना, जुबेर, सुनीत कुमार सोनी, तेज प्रताप, मो. नदीम, अनिरुद्ध त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Thursday, April 27, 2023

यूपी बोर्ड रिजल्ट- एक शिक्षक ने दिया तैयारी को आयाम, गाँवो की प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

  यूपी बोर्ड रिजल्ट- एक शिक्षक ने दिया तैयारी को आयाम, गाँवो की प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान 


सीतापुर- कहा जाता है पंखों से नही हौसलों से उड़ान होती हैं जी हाँ ऐसा ही कुछ कर दिखाया है ग्रामीण परिवेश से आने वाले होनहारों ने।जैसे ही यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी किया गया। जिसमें अटरिया क्षेत्र के कई मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। दूर दराज के गांवो से आने वाले इन विद्यार्थियों ने अपने माता पिता व गुरुजनों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।कहते हैं कि अगर बेहतर मार्गदर्शन मिल जाये तो आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो जाते है।और आपकी मेहनत बेहतर परिणाम में बदल जाती है।अटरिया कस्बे स्थित PCM By सुमित कोचिंग संस्था में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब परिणाम जारी होने के बाद छात्र खुशी का इजहार करते तथा अपने अध्यापक सुमित सर के साथ अपनी सफलता को साझा करते दिखे।संस्थान के हाइस्कूल के छात्र आदेश पाल ने 90% मोहम्म्द आफाक ने 90% अरविंद पाल ने 85% आशू यादव में 84% जबकि प्रशांत,काजल यादव,आकाश,शिवम,सृष्टि ने 83% प्रतिशत ने अंक प्राप्त किये। वहीं इंटरमीडिएट में शीलू यादव ने 82% नरेंद्र सिंह ने 82% प्राची यादव ने 78% सृष्टि सिंह 78% अंक प्राप्त किये। वही छात्र अनूप, शीलू व सुजीत ने गणित में 90 से अधिक अंक तो नेहा,सृष्टि, प्राची ने जीव विज्ञान में 97 अंक हांसिल किये। वहीं संस्थान के अन्य छात्रों नीतीश,हिमांशु,अर्जुन,अभिषेक,

वँश,शिवा,मुकेश,ओमकार,सौरभ,मदन,आर्यन, अंजुमन,जितेश,नितेश,दुर्गेश,जेबा, आयुष,सुमित,अंकित,अतुल,

संजना,शिवपूजन,बबलू,सूरज,

अजय ने अच्छे अंक लाकर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया।सभी छात्रों की शानदार सफलता पर सुमित सर ने सबको बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तथा कहा कि आगे और मेहनत कर इससे भी बेहतर परिणाम लाने का प्रयास होगा ताकि इस क्षेत्र के बच्चो का भविष्य संवरे। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये छात्र निश्चित ही देश व समाज के लिए कुछ बेहतरीन करेंगे।छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सुमित सर सहित गुरुजनों व माता पिता को दिया।बेहतर परिणाम के बाद अभिवावक भी गदगद दिखे।

Monday, February 27, 2023

अवनीश कुमार दीक्षित का चयन हाल ही में up पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर हुआ*

 अवनीश कुमार दीक्षित का चयन हाल ही में up पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर हुआ



लखनऊ  -हरगाँव के कटेसर ग्राम के निवासी अवनीश कुमार दीक्षित का चयन हाल ही में up पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर हुआ है..! 26 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिस्ठान लखनऊ में उन्हें माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है! उनके पिता रामलोटन दीक्षित पेशे से एक किसान हैं..! इसके पहले अवनीश का चयन जूनियर अस्सिटेंट में भी हुआ था तथा वह lower pcs में dv राउंड तक पहुंचे थे.! इसके अलावा उन्होंने कई  प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं...! आर्थिक संकट साथ होने के चलते लखनऊ में प्राइवेट जॉब करते हुए उन्होंने यह मुकाम अपनी निजी मेहनत, ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ हासिल किया हुआ है..!

अवनीश बेहद प्रतिभा के धनी हैं.! उनका जुड़ाव साहित्य के साथ भी है..! 2018 में उन्हें काव्य रंगोली द्वारा साहित्य भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है तथा उनके लेख देश के कई प्रतिष्टित पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं..!

अवनीश अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता, बड़े भाई, दीदी-जीजा और डिकोड एग्जाम सहित अपने तमाम मित्रों को देते हैं...!

नियुक्ति पत्र मिलते ही अवनीश ने कहा कि यह सिर्फ लिफाफा नही है यह फल है अधजगी रातों, संघर्ष का, मेहनत का, उम्मीदों का, सपनों का, खुशियों का, जरूरतों का, जिंदगी का..!!

Tuesday, February 14, 2023

केएमसी के अमित को मिला 2023 का साहित्य साधक पुरस्कार

केएमसी के अमित को मिला 2023 का साहित्य साधक पुरस्कार


 

टीजीपी(द ग्रेट पोएटी ग्रुप) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष आयोजित कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन कारवां स्टूडियो लखनऊ में किया गया जिसमें कई रास्ट्रीय कवियो में काव्यपाठ किया कवि सम्मेलन के उपरांत इस वर्ष के युवा ग़ज़लकार, 'युवा गीतकार' व उभरते युवा कलमकार के लिए 'साहित्य साधक सम्मान' की घोषणा की गई जिसमें ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्विद्यालय में अध्ययनरत पत्रकारिता एव जन सँचार के छात्र अमित सिंह यादव को साहित्य साधक पुरस्कार 2023 से बिगत वर्षों में उनके साहित्यिक योगदान के लिए नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार प्रोफेसर बलवंत सिंह,कवि सूर्य प्रकाश सूरज व सात्विक नीलदीप द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि पार्षद अनुराग पांडेय रहे। गौरतलब है कि टीजीपी ग्रुप हर वर्ष विभिन्न श्रेणियों में साहित्यिक पुरस्कार प्रदान करता है। जिसमे वह उन कलमकारों को सम्मानित करता है जो साहित्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। अमित सिंह यादव को मिले इस सम्मान पर परिवार ,शुभचिंतकों,मित्रों व सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में कवि बलवंत,सूर्य प्रकाश सूरज, सिंह, ओम शर्मा ओम, सात्विक नीलदीप, अंकुर पाठक,वंदना विशेष गुप्ता, शिवेश राजा, सोमनाथ कश्यप, ने काव्यपाठ किया संचालन सौरभ जायसवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक रास्ट्रीय मंचो के कवि प्रियांशू वात्सल्य व आयोजक कवि अर्पित श्रीवास्तव ने सभी पुरस्कृत कलमकारों को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आये अनेक कविगण व श्रोता उपस्थित रहे। 

Tuesday, January 31, 2023

Lucknow me आयोजित होने जा रहा इंटर यूनिट हॉकी टूर्नामेंट

Lucknow me आयोजित होने जा रहा इंटर यूनिट हॉकी टूर्नामेंट 

लखनऊ


 39वां पीएसपीबी इंटर यूनिट हॉकी टूर्नामेंट, लखनऊ 31 जनवरी से 03 फरवरी 2023 तक।
 इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पद्मा में 39वें पीएसपीबी इंटर यूनिट हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है 
श्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम, गोमतीनगर, लखनऊ 31 जनवरी से 03 फरवरी 2023 तक। आज श्री श्री संजीव कक्कड़, कार्यकारी निदेशक, इंडियनऑयल, डॉ. आर.पी. सिंह, खेल निदेशक, यूपी सरकार, पूर्व हॉकी ओलंपियन, और श्री संजय सारस्वत, कार्यकारी निदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण, ने पद्मश्री पर पेनल्टी किक लेकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लखनऊ में मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम।

 इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल,

 बीपीसीएल,
 ओएनजीसी और ईआईएल जैसी 4 कंपनियों की कुल 5 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के लीग मैच 31 जनवरी और एक फरवरी को खेले जाएंगे। टॉप 4 टीमें 2 फरवरी को सेमीफाइनल और फाइनल 3 फरवरी को सुबह 11.30 बजे से खेलेंगी भारत के प्रमुख खिलाड़ी पसंद करते हैं

  इंडियन ऑयल
  1. कृष्णा बी पाठक (ओलंपियन, वर्ल्ड कप 2023) 
2. Kothajit singh Olympian
 3. SK Uthappa-Olympian
 4. रघुनाथ वीआर- अर्जुन अवार्डी और ओलंपियन
 5. दिलप्रीत सिंह - ओलंपिक पदक विजेता और अर्जुन अवार्डी 
6. गुरिंदर सिंह - मौजूदा इंटरनेशनल इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं और यह एक बड़ी ट्रीट होगी लखनऊ के हॉकी प्रेमियों के लिए उन्हें खेलते देखने के लिए।

 ओ एन जी सी
  1. Harpal Singh Olympian 2004
 2. गुरजंट सिंह टोक्यो ओलंपिक 2020 कांस्य पदक विजेता
 3. मनदीप सिंह टोक्यो ओलंपिक 2020 कांस्य पदक विजेता विश्व कप 2023 भागीदारी
 4. सुमित टोक्यो ओलंपिक 2020 कांस्य पदक विजेता 5. दिवाकर राम विश्व कप 2010 में भागीदारी

  बी पी सी एल 
 1.हरमनप्रीत सिंह - ओलंपिक पदक विजेता अर्जुन पुरस्कार विजेता
 2. वरुण कुमार - ओलंपिक पदक विजेता अर्जुन पुरस्कार विजेता
 3. स्व सुनील - ओलंपियन - अर्जुन अवार्डी
 4. देविंदर वाल्मीकि - ओलंपियन
 5. विलियम जालक्सो- ओलंपियन
 6. तुषार खांडकर - ओलंपियन आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। हॉकी प्रेमियों के लिए मैचों को लाइव देखना एक ट्रीट होगा लखनऊ। श्री ललित वत्स, सलाहकार, पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड, श्री अमित चौधरी, महाप्रबंधक, इंडियनऑयल, श्री बी.जी. जोगलेकर, डीजीएम, प्रधान कार्यालय, इंडियनऑयल,

रिपोर्ट -सुभाष चंद्र 

Monday, November 21, 2022

भाषा विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट ड्राइव में कंप्यूटर साईंस इंजीनियरिंग के 6 विद्यार्थियों का चयन



भाषा विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट ड्राइव में  कंप्यूटर साईंस इंजीनियरिंग के 6 विद्यार्थियों का चयन


लखनऊ 


भाषा विश्विद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा कराई गई प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत आज *6 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ*। कुलपति प्रो एन बी सिंह के मार्गदर्शन में इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य भूमिका अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के निदेशक प्रो एस के त्रिवेदी तथा प्लेसमेंट सेल की सदस्या श्रीमती निधि सोनकर ने निभाई।

माइंड यू इंफ़ोटेक कम्पनी के एच आर श्री विपिन और मिस प्रियंका ने बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग , बीसीए एवं एमसीए विद्यार्थियों का इंटरव्यू लिया जिसमें देवेश, रीतिका, शहवाज़, प्रियांशु, फैज़ान और ज़ैद को चयनित किया गया। इन सभी विद्यार्थियों का चयन १.७ लाख के पैकेज पर फ़्लूटर डेवलपर और फुलस्टैक के पद पर हुआ। 

ड्राइव को आयोजित करने में कंप्यूटर साइंस विभाग के इंचार्ज श्री तसलीम जमाल, मिस शान ए फ़ातिमा , डॉ सुमन कुमार मिश्रा एवं मिस साईमा अलीम का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्ट - नईम अंसारी 

Saturday, November 5, 2022

भाषा विश्विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर की एक और कार्यशाला आयोजित करने हेतु मिला रू2,05600/- का अनुदान

 

 भाषा विश्विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर की एक और कार्यशाला आयोजित करने हेतु मिला रू2,05600/- का अनुदान


लखनऊ 

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर की एक और कार्यशाला आयोजित करने हेतु स्वीकृत मिली है। प्रो. मसूद आलम फलाही, डीन एवं विभागाध्यक्ष,  फ़ारसी विभाग एवं श्रीमती शान-ए-फातिमा, सहायक आचार्य कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को भारतीय भाषा समिति की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है

इन्होंने ये प्रस्ताव विश्विद्यालय में "इंटरनेट टूल्स के माध्यम से भाषाओं का अनुवाद: चुनौतियां एवं समाधान" विषय पर तीन दिन की कार्यशाला आयोजित करने के लिए भेजा था। इस कार्यक्रम के लिए  रू2,05600/-  का बजट स्वीकृत किया गया है।इस कार्यक्रम का आयोजन दिसंबर माह में किया जाना प्रस्तावित है ।

प्रस्ताव भेजने वाले शिक्षकों ने अपने कुलपति प्रो एन बी सिंह के निरंतर प्रोत्साहन और नेतृत्व को इसका श्रेय दिया।

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

  धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती  रिपोर्ट - अमित यादव   अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक...