Tuesday, May 24, 2022

केएमसी भाषा विश्विद्यालय में तीन दिवसीय कार्यशाला का प्रारंभ



केएमसी भाषा विश्विद्यालय में तीन दिवसीय कार्यशाला का प्रारंभ 


ब्यूरो चीफ अंकित रावत


ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग द्वारा आज ‘वित्तीय नियोजन एवं स्टॉक मार्केट में निवेश’ विषयक तीन दिवसीय कार्यशाला का आरंभ किया गया जिसका स्वागत भाषण प्रो० एहतेशाम अहमद (संकाय अध्यक्ष वाणिज्य संकाय) ने दिया। 


कार्यशाला के मुख्य वक्ता के तौर पर लेफ्टिनेंट डॉ नैंसी गुप्ता (सहायक आचार्य ANO, NCC, SRMU) एवं श्री राज पांडे (CFP, CM) उपस्थित रहे। श्री राज पांडे ने स्टॉक मार्केट में निवेश की आधारभूत जानकारी प्रदान की। डॉ नैंसी गुप्ता ने डीमैट खाते के बारे में विस्तार से बताया और उपस्थित विद्यार्थियों का डीमैट खाता भी खुलवाया। अगले दो दिनों में प्रतिभागियों को इन खातों में पूंजी निवेश से संबंधित बारीकियों से अवगत कराया जाएगा।

कार्यशाला के आयोजक प्रो हैदर अली (विभागाध्यक्ष व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग) उपस्थित रहे ।कार्यक्रम समन्वयक डॉ दुआ नकवी, सह समन्वयकडॉ ज़ैबुन निसा रहीं।


*भाषा विश्वविद्यालय में अब उर्दू अरबी फ़ारसी के साथ साथ अन्य भाषाओं को भी चुन सकेंगे विद्यार्थी


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पूर्व में उर्दू अरबी, फ़ारसी एवं संस्कृत भाषाओं का प्रारंभिक स्तर पर अध्ययन अनिवार्य किया गया था एवं इन विषयों में उत्तीर्ण होना विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य था। विद्यार्थियों के रुझान को देखते हुए एवं भाषाओं की प्रोन्नति के उद्देश्य से अब भारतीय भाषाओं के साथ साथ विद्यार्थी अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन, जापानी एवं अन्य विदेशी भाषाओं एवं इंट्रोडक्शन टू हिस्ट्री एंड कल्चर ऑफ़ लैंग्वेजेज विषयों में से किसी भी विषय का चयन एलिमेंटरी स्तर पर कर सकें

इन भाषाओं में विद्यार्थियों को उत्तीर्णाक प्राप्त करना अनिवार्य होगा किंतु इन अंकों की गणना परिणाम के प्रतिशत में नहीं की जाएगी



केएमसी भाषा विश्विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री  उज्ज्वला गैस योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं का फीडबैक लेने के लिए घर घर जाकर सर्वेक्षण किया


जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम के तहत आज केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य, डॉ. प्रियंका सूर्यवंशी ने भूडपुरवा चिनहट प्रखंड में लैंगिक असमानता और प्रधान मंत्री उज्ज्वला गैस योजना के लिए जागरूकता कार्यक्रम का समन्वयन किया। बीएससी गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने इस योजना के लिए ग्रामीण महिलाओं का फीडबैक लेने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया और जिन लोगों के पास कनेक्शन नहीं था, उन्हें योजना के बारे में बताया । उन्होंने यह भी बताया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें इस योजना का लाभ उठाने और फॉर्म भरने में मदद की जाएगी। उज्ज्वला योजना द्वारा धुंआ रहित भारतीय ग्रामीण जीवन की परिकल्पना की गई है। इस योजना का उद्देश्य एलपीजी के उपयोग को बढ़ाना और स्वास्थ्य संबंधी विकारों, वायु प्रदूषण और वनों की कटाई को कम करना है। भारत में लगभग 41% परिवार अभी भी खाना पकाने के लिए जीवाश्म ईंधन का उपयोग कर रहे हैं।


Saturday, May 21, 2022

केएमसी भाषा विश्विद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा यातायात के नियमो के पालन हेतु, जागरूकता फैलाने की शपथ ग्रहण की।




केएमसी भाषा विश्विद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा यातायात के नियमो के पालन हेतु, जागरूकता फैलाने की शपथ ग्रहण की।


ब्यूरो चीफ अंकित रावत लखनऊ


केएमसी भाषा विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा आज यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने यातायात के नियमों के पालन हेतु जागरूकता फैलाने की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी गर्ल कैडेट्स ने यातायात के नियम एवं सावधानियां दर्शाते हुए पोस्टर बनाए। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचारों को पोस्टर के माध्यम से दर्शाया। इस कार्यक्रम की आयोजक डॉ. (ले.) बुशरा अलवेरा, एएनओ, एनसीसी रही।




केएमसी भाषा विश्विद्यालय के माननीय कुलपति प्रो नरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन से , सड़क पर एक इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया गया । 


सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत आज ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति प्रो एन बी सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की रोवर्स और रेंजर्स इकाई द्वारा सीएसआरबॉक्स के सहयोग से, सड़क सुरक्षा पर एक इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

मास्टर ट्रेनर राशिका के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में 97 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों और उनका पालन करने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही शराब पी कर वाहन चलाने के खतरों पर बल दिया गया।डॉ अमीना हुसैन (रेंजर्स यूनिट) ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफ़ेसर सैयद हैदर अली के साथ अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। 



केएमसी भाषा विश्विद्यालय में कुलपति ने आज कुलपति प्रो नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में राजनीति शास्त्र विभाग की डॉ तबिंदा सुल्ताना द्वारा राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.


ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में आज माननीय कुलपति प्रो नरेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देशन में राजनीति शास्त्र विभाग की डॉ तबिंदा सुल्ताना द्वारा राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।


कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में उर्दू विभाग के डॉ मुनव्वर हुसैन और कॉमर्स विभाग की आफरीन फातिमा की उपस्थित रही। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजनीति शास्त्र की रूचि यादव , द्वितीय स्थान पत्रकारिता एवं जनसंचार के सैय्यद मोहम्मद हसन तथा तृतीय स्थान राजनीति शास्त्र की छात्रा महविश खान को मिला।

Thursday, May 19, 2022

केएमसी भाषा विश्विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला के दूसरे दिन भी सफलता पूर्वक आयोजन किया गया



केएमसी भाषा विश्विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला के दूसरे दिन भी  सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।



ब्यूरो चीफ अंकित रावत लखनऊ


केएमसी भाषा विश्विद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग एवं एचआरडीसी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला के दूसरे दिन का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया |

इस दौरान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के डॉ. एम शहीर सिद्दीकी ने ‘लेगेसी ऑफ डाईलॉग’ पर अपना व्याखान प्रस्तुत करते हुए वेदों और उपनिषद के कई उदाहरणों की चर्चा की। डायलॉग के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के उपदेश से लेकर शेक्सपीयर के नाटकों में प्रयोग किये गए डायलॉग को विस्तृत रूप से बताया। नई शिक्षा नीति के तहत बदलाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य अपनी संस्कृति के गौरव को पुनर्जीवित करना है।

दूसरे वक्ता के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के डॉ. फैसल अनवर ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत दिए गए चार वर्षीए स्नातक कोर्स का आज के समय में बहुत महत्व है |  साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सकिल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण संस्थानों को व्यावसायिक शिक्षा के कार्यक्रमों को मुख्यधारा की शिक्षा में शामिल करना चाहिए जिससे विद्यार्थी समाज में व्यावसायिक ज्ञान के साथ समाज और देश का उत्थान करें | तीसरे वक्ता के रूप में डॉ. शकीला टी  शमसू  ने कहा की नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्रों को आगे बढ़ने के अनगिनत नए अवसर मिलेगें जिसके द्वारा वह विश्व में चल रही शिक्षा क्रांति का हिस्सा बन सकेंगे।


कार्यशाला के समापन सत्र में समन्वयक प्रो. सैयद हैदर अली ने सभी वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षा पद्धति में बदलाव लाने के लिए आवश्यक है तथा भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा |

Wednesday, May 18, 2022

केएमसी भाषा विश्विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया



केएमसी भाषा विश्विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया


ब्यूरो चीफ अंकित रावत लखनऊ


केएमसी भाषा विश्विद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग एवं एचआरडीसी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया।

प्रो.ए. के. भारतीय लखनऊ विश्विद्यालय ने इक्विटी एवं इंक्लूजन पर प्रशिक्षण कराया एवं प्रो. संजय मेधावी लखनऊ विश्विद्यालय ने बहुआयामी एवं होलिस्टिक एजुकेशन पर अपना व्याखान प्रस्तुत करते हुए नई शिक्षा नीति के तहत बदलाव के बारे में जानकारी प्रदान की। 

प्रो भारतीय ने बताया कि इस नीति का उद्देश्य शिक्षा संस्थानों में व्यावसायिक शिक्षा के कार्यक्रमों को मुख्यधारा की शिक्षा में शामिल करना है। माध्यमिक विद्यालय, पॉलिटेक्निक कालेजों में स्थानीय उद्योग के साथ स्किल लैब स्थापित किए जाएंगे जिनका उपयोग अन्य स्कूल कर सकेंगे । राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा के सभी स्तरों पर समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित कराना है। यह पूर्व- प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक एक निरंतरता के रूप में ’स्कूल’ की परिकल्पना करती है। 

प्रो संजय मेधावी ने कहा की इस शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अनगिनत नए अवसर मिलेंगे। पूरे विश्व में हो रही शिक्षा क्रांति से अब देश की नई शिक्षा नीति भी जुड़ेगी। 

कार्यशाला के समन्वयक प्रो. सैयद हैदर अली ने आज के वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षा पद्धति में नया बदलाव लाएंगी।


Sunday, May 15, 2022

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया




केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया

ब्यूरो चीफ अंकित रावत

 केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र तथा एनसीसी गर्ल्स यूनिट द्वारा एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं और कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की ।इस कार्यक्रम की संयोजक महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ नलिनी मिश्रा तथा एएनओ डॉ लेफ्टिनेंट बुशरा अलवेरा रहे । प्रतिभागियों ने इस विषय पर अपने विचारों को बहुत सुंदर तरीके से पोस्टर्स पर दर्शाया।




केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के डॉ आर के त्रिपाठी को डॉक्टर ऑफ साइंस का मानद उपाधि मिली


केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के डॉ आर के त्रिपाठी को डॉक्टर ऑफ साइंस का मानद उपाधि मिली


केएमसी भाषा विश्विद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के गणित के सह आचार्य डॉ आर के त्रिपाठी को USA के मार्लीन विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ साइंस (D.Sc) की मानद उपाधि मिली है। यह उपाधि उन्हें गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दी गई है।


विश्वविद्यालय के लिए यह एक सुखद पल है एवं सभी शिक्षकों ने उन्हें इसकी बधाई दी। 





भाषा विश्वविद्यालय में इडियाथान 2022


केएमसी भाषा विश्विद्यालय के *द् अवध इनक्यूबेशन फाउंडेशन* द्वारा ideathon 22 के विजेताओं एवं चुनिंदा आइडियाज को व्यवसाय के रूप में विकसित किया जाएगा। अवध इन्क्यूबेशन फाउंडेशन प्रारंभिक चरण (Primary Stage) में स्टार्टअप्स के लिए संजीवनी के सामान साबित होगा। यह फाउंडेशन विजेताओं को व्यापारिक एवं तकनीकि सुविधा, प्रारंभिक विकास निधि (Seed Funding), नेटवर्क (Network) और सम्बन्ध (Connections), सहकारी कार्यस्थल (Co-Working Space), प्रयोगशाला की सुविधा (Labs), सलाह और सलाहकार समर्थन (Consultancy Services) जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। 

Ideathon 22 में प्रतिभाग करने के लिए कई thrust areas चुने गए हैं जिसके सापेक्ष प्रतिभागी अपने बिज़नेस आईडिया को प्रदर्शित कर सकते हैं । प्रतियोगिता मूलतः निम्न बिंदुओं पर आधारित है - सूचना संबंधी जानकारी, मीडिया के माध्यम से मनोरंजन, कृषि क्षेत्र, पाक कला, टेक्नोलॉजी, शिक्षा क्षेत्र, पर्यटन आदि। इस प्रतियोगिता के माध्यम से अवध इन्क्यूबेशन फाउंडेशन अपने विश्विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टेकहोल्डर्स को अपने स्टार्टअप आइडियाज को मूर्त रूप देने में सहयोग करेगा।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है जिसमें रजिस्ट्रेशन कर आइडियाज को उपलब्ध फॉरमेट में भर कर ऑनलाइन निवेदन प्रस्तुत करना होगा जिसकी अंतिम तिथि 17 मई 2022 है। इच्छुक स्टार्टअप्स https://forms.gle/pMjimiFniPDbxViX7 के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं अथवा अधिक जानकारी के लिए समन्वयक समिति से सम्पर्क कर सकते है।

Ideathon 22 का आयोजन डॉ रुचिता सुजय चौधरी द्वारा किया जा रहा है एवं समन्वय समिति में डॉ. एस ए एच रिज़वी, मिस निधि सोनकर, एवं डॉ. मो नसीब हैं तथा छात्र वॉलंटियर समिति में अमन रिज़वी, सुभान राज, शंभावी आदि हैं। 

Saturday, May 14, 2022

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने "हम पक्षी डाल के" कार्यक्रम में हिस्सा लिया



केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने "हम पक्षी डाल के" कार्यक्रम में हिस्सा लिया


ब्यूरो चीफ अंकित रावत

लखनऊ


केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग एवं गृह विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने आज डॉ तनु डंग एवं डॉ प्रियंका सूर्यवंशी के सहयोग से उत्तर प्रदेश राज्य जैविक विविधता बोर्ड, वन विभाग एवं पृथ्वी इनोवेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘हम पंछी एक डाल के’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता सप्ताह के अंतर्गत किया गया एवं इसका थीम प्रवासी पक्षियों का संरक्षण रहा। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट गतिविधियों जैसे कैलेंडर मेकिंग, कार्ड मेकिंग एवं अन्य में हिस्सा लिया।


इस प्रतिभागिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करना एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

केएमसी भाषा विश्विद्यालय कि NSS इकाइयों द्वारा योग जागरूकता का आयोजन किया गया



केएमसी भाषा विश्वविद्यालय की NSS इकाइयों द्वारा योग जागरूकता का आयोजन किया गया


ब्यूरो चीफ अंकित रावत


केएमसी भाषा विश्विद्यालय कि NSS इकाइयों द्वारा आज योग संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम चौधरी के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान योग द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट करने के तरीक़े बताए। 


यूनिट 4 ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभय कृष्णा के नेतृत्व में एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें डॉ मोहम्मद शारिक, सहायक आचार्य शारिक शिक्षा ने स्वयंसेवकों को योग से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया एवं उन्हें योग भी कराया। दोनों कार्यक्रमों में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयोजक डॉ नीरज शुक्ल भी मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

  धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती  रिपोर्ट - अमित यादव   अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक...