Thursday, March 26, 2026

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

 धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती 


रिपोर्ट - अमित यादव 

अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुये और कार्यक्रम कि शुरुआत महापुरुषों के छायाचित्रो पर माल्यार्पण के साथ हुई उसके बाद अशोक महान के जीवन वृत्तांत और जनकल्याणकरी संदेशो पर चर्चा हुई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मनीष रावत शामिल हुये उन्होंने सम्राट अशोक के साथ अनेक महापुरुषों के जीवन से सीख लेने एवं मेहनत से आगे बढ़ने का संदेश दिया, उन्होंने सम्राट अशोक क़ो सामाजिक सदभावना का अग्रदूत बताया साथ ही कार्यक्रम का आयोजन करने वाले युवाओं का उत्साह भी बढ़ाया,इसके अलावा, कार्यक्रम मे उपस्थिति ग्राम प्रधान अखिलेश वर्मा,रामविलास पासवान,पूर्व प्रधान डॉ संदीप यादव,जिला पंचायत सदस्य कन्हैया भारती सहित अनेक सामाजसेवियो व आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम मे अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अन्नू मौर्या,तुलसी यादव,बाराती लाल,महेश मौर्या, विजय,लल्लन मौर्या, कुंदन तिवारी,संदीप मौर्या सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्य अमन मौर्या(प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य), ऋतिक, सुमित, विशाल मौर्या, हरीशचंद्र मौर्या,रिंकू मौर्य, सुमित व अभिषेक ने कार्यक्रम मे पधारे सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।

Sunday, February 8, 2026

भाषा विवि के सिविल इंजीनियरिंग छात्रों का औद्योगिक भ्रमण संपन्न

 भाषा विवि के सिविल इंजीनियरिंग छात्रों का औद्योगिक भ्रमण संपन्न



लखनऊ 

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा पी.के.एस. फोम कंक्रीट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में एएसी (AAC) ब्लॉक्स निर्माण से संबंधित एक शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक निर्माण तकनीकों तथा फोम कंक्रीट एवं एएसी ब्लॉक्स की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।


इस शैक्षणिक भ्रमण में विभाग के विषय प्रभारी के. के. शाह, एवं अभिषेक अवस्थी, आस्था चौरसिया एवं सलमान अंसारी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान छात्रों को एएसी ब्लॉक्स की निर्माण प्रक्रिया, प्रयुक्त कच्चे माल, आधुनिक मशीनरी, गुणवत्ता नियंत्रण, तथा पर्यावरण के अनुकूल निर्माण सामग्री के लाभों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।


छात्रों ने एएसी ब्लॉक्स की हल्के वजन, उच्च मजबूती, ताप एवं ध्वनि रोधन जैसी विशेषताओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा, जिससे उनका सैद्धांतिक ज्ञान व्यावहारिक अनुभव से जुड़ सका।


विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने इस सफल औद्योगिक भ्रमण के लिए सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं निदेशक प्रो. आर. के. त्रिपाठी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी बताया।


यह औद्योगिक भ्रमण सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।

Tuesday, November 18, 2025

Delhi’s Aarkey IT Solutions Redefines Digital Growth With End-to-End IT Services


Delhi’s Aarkey IT Solutions Redefines Digital Growth With End-to-End IT Services


In an era where digital presence defines business success, Delhi-based Aarkey IT Solutions has emerged as one of the region’s most dynamic and dependable technology partners. Built on a vision to simplify digital transformation for businesses of all sizes, the company has steadily gained recognition for delivering a full suite of intelligent, result-driven IT solutions. What sets Aarkey IT Solutions apart is its ability to offer end-to-end digital services under one roof—from website designing and hosting to WhatsApp marketing systems, bulk messaging CRM, and advanced data automation solutions. At a time when companies increasingly rely on integrated digital tools to stay competitive, Aarkey IT Solutions positions itself as a comprehensive technology hub that bridges efficiency, communication, and innovation.


Aarkey IT Solutions understands that a website is more than just an online presence—it is a brand’s first impression. The company delivers custom website designs tailored to both functionality and aesthetics, ensuring clients receive platforms that engage visitors and convert them into customers. With reliable hosting infrastructure supporting each project, businesses benefit from seamless performance and minimal downtime.


As communication trends shift, WhatsApp has become one of the most powerful channels for customer engagement. Aarkey IT Solutions has tapped into this opportunity by providing robust WhatsApp marketing tools and a Bulk WhatsApp Messaging CRM that help businesses connect with their audiences instantly and personally. The CRM simplifies customer outreach, automates repetitive tasks, and offers real-time insights, giving companies a competitive advantage through speed, personalization, and enhanced service quality.


Data automation has become essential for modern enterprises, and Aarkey IT Solutions enables businesses to streamline their processes with smart automation solutions. By reducing manual work, eliminating operational delays, and improving accuracy in decision-making, the company ensures that organizations can scale efficiently and sustainably.


Guided by a commitment to make advanced technology accessible and impactful, Aarkey IT Solutions continues to expand its capabilities while strengthening its reputation for reliability. As businesses seek partners who can navigate the complexities of the digital world, Aarkey IT Solutions stands as a strong example of how innovation, dedication, and customer-focused thinking can shape a brand’s growth and future. 

Monday, November 3, 2025

*माँ आशा फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन


माँ आशा फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन


रिपोर्ट - संवाददाता अमित यादव 

लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अंकुर पाठक संयोजन में आयोजित कवि गोष्ठी में कवियों ने बाँधा समां*


साहित्य संस्था मां आशा फाउंडेशन के तत्वावधान में लखनऊ इकाई द्वारा एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ इकाई के अध्यक्ष कवि अंकुर पाठक व गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कवि अटल नारायण ने दीप प्रज्ज्वलन व मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

               कवि गोष्ठी की शुरुआत कवयित्री जाह्नवी श्रीवास्त्व की वाणी वंदना से हुई।कवि अविरल शुक्ल ने "जिस दौर में दोस्त सारे हीर लेकर चल रहे हैं, उस दौर में हम देश की तस्वीर लेकर चल रहे हैं।" कविता पढ़ वाहवाही लूटी। कवयित्री सेजल वैश्य ने"क्या बताऊ व्यथा तुमसे हनुमान मैं, कितना तड़पा हूँ मैं जानकी के लिए" गीत पढ़ तालियां बटोरी।कवि वरुण शुक्ला ने " महफ़िल सजी थी जिसमें कि आना था आपको, 

सुनना था आपको ही

 सुनाना था आपको" गीत पढ़ समां बाँधा। कवि सचिन अमान ने"जब कोई ना मिले इश्क़ करने को ,यकीन मानो अंधी से तो कानी ही अच्छी" कविता पढ़ गुदगुदाया। कवयित्री जान्हवी श्रीवास्तव ने "दिल से दिल की है ये दस्तक ,जन्मों का ये प्यार है ,

सात वचनों का है बंधन प्राण प्रिय तेरे साथ है ।" गीत पढ़ा।अध्यक्षता कर रहे कवि अटल नारायण की 'अवध में राम जी का भव्य धाम बन गया, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि अभी बाक़ी है' कविता सराही गई। कवि प्रशांत गुप्ता,विष्णु दुबे, अमिता मिश्रा,अजीत वर्मा ने भी काव्यपाठ किया। संचालन कवि शिखर शर्मा ने किया। अध्यक्ष अंकुर पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

Monday, September 8, 2025

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में डॉ. सुमन कुमार को विभागाध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया

ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में डॉ. सुमन कुमार को विभागाध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया ।



रिपोर्ट - ब्यूरो चीफ अंकित रावत 

लखनऊ - ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक दायित्व हस्तांतरण किया गया है। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के अनुमोदन से दिनांक 6 सितम्बर 2025 को डॉ. सुमन कुमार, सह आचार्य, कम्प्यूटर साइंस विभाग को विभागाध्यक्ष, कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

डॉ. सुमन का शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव विभाग की प्रगति में सहायक होगा। उन्होंने अपने शैक्षिक जीवन में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं और छात्रों के शैक्षणिक व शोध कार्य को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं।



नवीन दायित्व मिलने पर डॉ. सुमन ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Sunday, August 17, 2025

तिरंगा यात्रा में दिखे देशभक्ति के रंग।

 तिरंगा यात्रा में दिखे देशभक्ति के रंग।


स्वतन्त्रता दिवस की 79 वी वर्षगांठ पर पूरे देश मे तिरंगा फहराकर,रैली निकाल कर लोगो ने अमर शहीदो को याद किया।


सीतापुर के अटरिया क्षेत्र में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो छात्र,युवा,जनप्रतिनिधि,शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भागीदारी की,हाथो में तिंरगा लेकर देशभक्ति के गीत गाते हुए यात्रा रघुनाथपुर से प्रारंभ होकर मदनापुर, जजौर, मनवा,नेशन हाइवे अटरिया,बनौगा होते हुए धरवां गढ़ी स्थित महादेव बाबा स्थान पर जलपान के साथ समाप्त हुई।कड़ी धूप पर देशभक्ति का जोश व उत्साह हावी दिखा यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ती गयी क्षेत्र के हजारों लोग जुड़ते गए।तिरंगा यात्रा की अगुवाई संयोजक सचिन यादव कर रहे थे इसके साथ ही सीडीओ सिधौली संदीप सिंह,जिला पंचायत प्रत्याशी राजेन्द्र यादव गांधी, अनूप यादव आदित्यभान सिंह, दयाशंकर ,जाजौर प्रधान आलमपुर प्रधान बिरसापुर प्रधान सनोज मिश्रा पत्रकार ज्ञानेंद्र मिश्रा पत्रकार वायुनायक कश्यप,धर्मेंद्र कुमार पत्रकार गोविंद कुमार पत्रकार उत्तम कश्यप पत्रकार सहित हजारो लोगो ने शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।

Sunday, April 27, 2025

यूपी बोर्ड:परिणाम आने पर चमके छात्र

 यूपी बोर्ड:परिणाम आने पर चमके छात्र



रिपोर्ट - अमित सिंह यादव 

सीतापुर - यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10 एव 12 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए जिसमे की छात्रों ने सफलता के झंडे गाड़े रिजल्ट जारी होते ही छात्र छात्राओं के बीच अपना परिणाम देखने की उत्सुकता दिखी। यूपी बोर्ड में सफलता का प्रतिशत में 81.15 रहा।

अटरिया कस्बे स्थित पीसीएम बाई सुमित कोचिंग के छात्रों ने भी यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामो में शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवारों का नाम रोशन किया हाईस्कूल में कीर्तिमान स्थापित करते हुए अनुज शाहू ने 91.16% अंक प्राप्त किये जिसमे उन्होंने गणित में 95 एव विज्ञान में 92 अंक थे,अरुण प्रजापति ने 86 प्रतिशत,प्रदीप यादव 86 प्रतिशत, आदर्श पाल 84.8 प्रतिशत शुभम मौर्य 82 प्रतिशत सत्यम यादव 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किये इन सभी मे गणित में 90 से अधिक अंक प्राप्त किये।इसके अलावा रामगोपाल, विकड,देवेंद्र, कृष्णा यादव, अभिषेक, रोहित,संध्या, रिया,अनामिका, विमलेश, निर्भय,नीरज,अंजनी का भी परिणाम शानदार रहा।

वही इंटरमीडिएट में अनुष्का बाजपेयी ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये तथा कमेस्ट्री और जीव विज्ञान में 90 से अधिक अंक प्राप्त हुए।शिवानी, कश्यप में कमेस्ट्री में 92 अंक,आशु यादव ने भौतिकी में 82 अंक कमेस्ट्री में 80 अंक,लक्ष्मी व रीना यादव ने भौतिकी में 81 अंक,शिवानी व शिवांगी ने रसायन विज्ञान में 80 से अधिक अंक प्राप्त किये। इसके अलावा, काजल ने रसायन में 80 अंक,संदीप ने भौतिकी में 80 अंक,विजेंद्र ने रसायन में 80 अंक,नीतीश ने भौतिकी में 75 अंक प्राप्त किये। इसके अलावा आदेश,शिवानी, शिवांगी,प्रिंस,अमन, प्राची, मुस्कान, मयंक,सुमित,प्रियम अंकित,शिवम,शेर सिंह, आकाश, प्रियांशु, आसिफ,, अरविन्द सहित अन्य बच्चो ने भी शानदार प्रदर्शन किया।छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता पिता को दिया। डायरेक्टर सुमित सर ने सभी को बधाई देते हुए उज्ववल भविष्य की कामना की।

Monday, March 31, 2025

कारवां स्टूडियो में पिंगल साहित्य संस्था द्वारा अत्यंत सुंदर और भव्य काव्य महोत्सव आयोजित हुआ।

 काव्य महोत्सव में कवियों ने जमाया रंग।




रिपोर्ट- अमित सिंह यादव 

लखनऊ - रविवार को लखनऊ के कारवां स्टूडियो में पिंगल साहित्य संस्था द्वारा अत्यंत सुंदर और भव्य काव्य महोत्सव आयोजित हुआ।

जिसमें प्रदेश के कई हिस्सों से आए हुए कई रचनाकारो ने कविता पाठ किया। साथ ही इस आयोजन देश के जाने माने कवि, शायर, कवयित्री मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामई उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया । जिसमें प्रसिद्ध कवयित्री शिखा दीप्ति जी ने और गीतकार डॉ. ओम शर्मा ओम जी, भजन लेखक व गीतकार श्री शेखर त्रिपाठी जी

ओज कवि अटल नारायन जी, श्रृंगार रस की प्रसिद्ध कवयित्री वंदना विशेष गुप्ता जी, पूनम मिश्रा जी, वर्षा श्रीवास्तव जी, ओज कवि विष्णु दुबे अमृत जी,

शायरा कीर्ति शर्मा वानी जी इन सबने अपनी कविता शायरी से पूरी महफिल लूट ली। 

इस काव्योत्सव में प्रदेश के और कवि कवयित्री विशेष आमंत्रण पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जिसमें कवयित्री रंगोली पण्डित जी, गीतकार अमन मिश्रा जी, सेजल वैश्य जी, मनीष पाण्डेय जी अपनी कविता और ग़ज़ल से सबको मंत्रमुग्ध किया।

 संचालन हास्य के चर्चित कवि अंकुर पाठक और शिखर शर्मा रतन ने किया।

इस दौरान कार्यक्रम और संस्था के संस्थापक अंजुल दुबे जी और संस्था के अध्यक्ष पियूष योगी जी ने सबका आभार प्रकट किया।।

Friday, March 28, 2025

विशाल भंडारे के साथ शप्त दिवसीय महायज्ञ का समापन

 *विशाल भंडारे के साथ शप्त दिवसीय महायज्ञ का समापन*



रिपोर्ट - अमित सिंह यादव 

सीतापुर - अटारिया क्षेत्र के ग्राम कबरन में चल रही शप्त दिवसीय श्री शिव रुद्र महायज्ञ,रामकथा एवं श्रीमद्भागवत कथा का समापन भव्य जागरण एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। इसके उपरांत शोभायात्रा के साथ विसर्जन कायर्क्रम गोमती नदी के तट पर स्थित बालेश्वर महादेव घाट में किया गया। वृन्दावन धाम से पधारे श्री राधिका शरण जी महाराज एवं सुश्री राधिका किशोरी के मुखारबिंद से सात दिनों तक दोपहर एवं रात्रि बेला में लगातार सत्संग एवं भगवान की लीलाओं की चर्चा का रसास्वादन ग्राम एवं क्षेत्रवासी कर रहे थे।इसके साथ ही शिव रुद्र महायज्ञ में समरसता एवं विश्व कल्याण की कामना की जा रही थी।अंतिम दिन विविध प्रकार की झाँकयो ने भक्तों का मन मोहा।यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद शुरू हुए विशाल भंडारे में ग्राम वासियो के साथ साथ क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर कथा के आयोजक मुख्य यजमान रामशंकर यादव,पार्वती, रामचन्द्र यादव,तुलसी यादव,सुरेंद्र यादव कोटेदार, इंद्रपाल,राजाराम यादव,चंद्रप्रकाश, रविन्द्र यादव,राम प्रताप,लवकुश यादव, देशराज,अंकित,प्रिंस,सुमित यादव,अमित यादव,कृष्णकुमार,शुभम,राहुल विपिन,छविराम सहित हजारो लोग मौजूद रहे

Tuesday, February 4, 2025

PCM BY SUMIT COCHING के होनहारों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

PCM BY SUMIT COCHING के होनहारों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन।


   

सीतापुर -  भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में क्षेत्र के होनहारों ने परचम लहरा कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है यह सभी छात्र अटरिया कस्बे में स्थित पी सी एम बाई सुमित कोचिंग में अध्ययन कर रहे हैं।भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम में सीतापुर जिले में अनुष्का बाजपेई पुत्री सत्य नारायण बाजपेई ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया वह कक्षा 12 की छात्रा है। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी छात्रों ने उपलब्धि प्राप्त की जिसमे तहसील सिधौली में कक्षा 10 वर्ग में ग्राम मऊ के अरुण प्रजापति व कक्षा 11 वर्ग में विकास यादव पुत्र रामू निवासी गजोधरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही कक्षा 12 में अध्ययनरत लक्ष्मी यादव पुत्री भीमसेन निवासी विशेश्वरपुर ने तहसील स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र,परिजनों एवं गुरुजनों का नाम रोशन किया है।इन छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि मेहनत और बेहतर मार्गदर्शन से यह संभव हुआ है पी सी एम बाई सुमित सर संस्थान और सुमित सर ने लगातार हमे बेहतर स्टडी मटेरियल, मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।इसके साथ ही छात्रों ने अपने स्कूल के गुरुजनों के योगदान को भी सराहा। छात्रों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों,अभिभावकों सहित इनके गांवो में हर्ष का माहौल है और लोग बधाइयाँ प्रदान कर रहे हैं। 

Friday, January 24, 2025

उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन और आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच का भव्य आयोजन

 

उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन और आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा  महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच का भव्य आयोजन


लखनऊ -  उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन और आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में, अम्बेडकरनगर के पूर्व लोकप्रिय सांसद स्व. श्री राम पियारे सुमन जी की 10वीं पुण्यस्मृति के अवसर पर महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच का भव्य आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड, आलमबाग लखनऊ के प्रांगण में हुआ। इस 20-20 ओवर के मैच में, टॉस जीतकर उर्मिला सुमन ने टॉस जीत कर गेंदबाजी ली, आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट ने 82 रन बनाए, इसके जवाब उर्मिला सुमन ने 82 रन बनाकर टाई किया। 

सुपर ओवर में उर्मिला सुमन ने 5 रन बनाए, और आर पी एस ट्रस्ट ने 6 रन बना कर अपनी जीत दर्ज की। 

छाया यादव प्लेयर ऑफ द मैच 3 ओवर ,18 रन, 3 विकेट लिए। 

 विजेता टीम को मोमेंटो और किट और उपविजेता टीम को किट उपहार स्वरूप संस्था की ओर से प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप निदेशक नगरी परीक्षण एवं शोध संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ श्री डॉ सुनील कुमार यादव जी,गोल्फ टीम कप्तान प्रेम प्रकाश जी ने कहा, "स्त्रियों की स्थिति में सुधार न होने तक विश्व के कल्याण की कोई कल्पना नहीं हो सकती उर्मिला सुमन द फाउंडेशन महिलाओं के लिए बेहतर कार्य कर रही।

वहीं संस्था प्रमुख रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने कहा "महिला क्रिकेटर्स ने समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने दिखाया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं,महिला क्रिकेट ने कई अद्भुत और यादगार मैच दिए हैं।"

न्यायमंडल में अंपायर, स्कोरिंग और कमेंट्री ने अपनी भूमिकाएं बखूबी निभाईं। 

अतिथियों द्वारा सांसद जी के प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

आयोजन में आए हुए अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गुलदस्ते के स्थान पर पौधे देकर सम्मानित किया गया।

संस्था सचिव राजन सुमन ने सभी सदस्यों,सहयोगी संस्थाओं,मुख्य अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री प्रेम प्रकाश जी,विजय शंकर जी, नमिता पूजा,श्री अजय जी, श्री देवेन्द्र जी,डॉ सुरेश जी,डॉ विजय लक्ष्मी जी ,मंजू जी, नागेंद्र जी अर्पित यादव,भरत दुबे,शुभांश कुमार,अखिल कुमार,विमलेश, अंजु,वैष्णवी,मनिका यतींद्र जी, राजनी ,ममता, श्रद्धा, हिमांशु, विवेक,bisirjan,अनुज आदि लोग उपस्थित रहे।

अम्बेडकरनगर के पूर्व लोकप्रिय सांसद स्व.राम पियारे सुमन जी की पुण्यस्मृति में यह महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच न केवल खेल की भावना को बढ़ावा देता है,बल्कि उनके आदर्शों और सामाजिक योगदान को भी सम्मानित करता है।

Sunday, December 29, 2024

खेल के मैदान में चमकी दिव्यांशी

 *खेल के मैदान में चमकी दिव्यांशी*


मिशन शक्ति के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग में विकास खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में मछरेहटा ब्लाक के नैतला गांव निवासी दिव्यांशी यादव ने दो अलग श्रेणियों(ऊंची कूद एवं कबड्डी) में चैम्पियन बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया । दिव्यांशी ने अपने स्कूल SMRP की तरफ से खेलते हुए ऊंची कूद में पहला स्थान प्राप्त किया वही उनकी कबड्डी टीम भी चैम्पियन बनी।ऊंची कूद में दिव्यांशी लगातार दूसरे वर्ष चैम्पियन बनी।जूनियर सीनियर वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिता की श्रेणियों में क्षेत्र के अनेक स्कूलों के करीब 250 खिलाड़ी शामिल रहे युवा कल्याण अधिकारी बिपिन त्रिवेदी,अनमोल सिंह सचिव,पवन गौतम ने सभी विजेताओ को सम्मानित किया।

दिव्यांशी के पिता अमित यादव उर्फ अनिल एक किसान है वही उनकी माता सुषमा एक ग्रहणी है।वह कक्षा 8 की छात्रा है।जो कि की पढ़ाई के साथ खेल में भी होनहार है उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन,सहपाठी,परिवारीजन रामचंद्र,लालू,गीता,अखिलेश,अभिनव,विभु,पवन,नीरज,सुमित,कृष्णा,अमित तथा गाँव व क्षेत्र के शुभचिंतको ने हर्ष व्यक्त किया।

Sunday, October 27, 2024

पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ भाकियू राष्ट्रशक्ति की हुंकार

 *पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ भाकियू राष्ट्रशक्ति की हुंकार*


आम आदमी पर अत्याचार अन्याय के खिलाफ़ व उनके दुख सुख में भाकियू राष्ट्रशक्ति और उसके मुखिया चौधरी उमाशंकर यादव हमेशा खड़े मिलेंगे यह बात एक बार फिर साबित हो गयी। दरसल जिला सीतापुर के थाना नैमिषारण्य क्षेत्र में एक जघन्य हत्याकांड में आरोपी को पुलिस की हिला हवाली से छोड़ने का प्रयास किया जा रहा था साथ ही आरोपी पर कार्यवाही के लिए न्याय की मांग कर रहे लोगो मे से 5 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनपर बलवा पथराव सहित धाराएं लगाकर जेल भेजने की साजिश की जा रही थी पुलिस की इस उल्टा गंगा बहाने वाली कार्यवाही के खिलाफ एवं पीड़ितों के समर्थन में एक बार फिर से भारतीय किसान यूनियन  राष्ट्रशक्ति उतरा।अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने ट्वीट कर घेराव का एलान किया जिससे पुलिस बैकफुट पर आई और प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया। पर उनके मुताबिक टार्चर किया गया।वही इसके विरोध में संगठन ने बैठक कर इसकी घोर निंदा की तथा पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग की साथ ही एलान किया यदि न्याय न मिला तो  बड़ा आंदोलन होगा।इस अवसर पर

डॉ मनोज यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह,जिलाध्यक्ष युवा सन्दीप सिंह,मण्डल प्रवक्ता मकरंद सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष मिश्रिख रणधीर सिंह,महेंद्र सिंह,जिला महासचिव रामू रामायणी जी,ब्लॉक अध्यक्ष मछरेहटा दीपू यादव आदि सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Wednesday, August 21, 2024

भवन निर्माण एवं असंगठित बहुजन मजदूर यूनियन ने SC/ST/ OBC आरक्षण के खिलाफ धरना प्रदर्शन



 *भवन निर्माण एवं असंगठित बहुजन मजदूर यूनियन ने SC/ST/ OBC आरक्षण के खिलाफ धरना प्रदर्शन* 


लखनऊ - Sc.ST.OBC आरक्षण सिविल कोर्ट में वर्गीकरण लाने के खिलाफ मे भवन निर्माण एवं अन्य असंगठित बहुजन मजदूर यूनियन ने हज़रतगंज चौराहे पर बाबा साहब कि प्रतिमा पर जोरदार प्रदर्शन किया सभा को सम्बोधित करते हुए सगंठन के मंत्री धर्मेन्द्र कुमार ने कहा SC.ST.OBC के आरक्षण को लेकर सिविल कोर्ट कि मनसह ठीक नहीं है सगंठन के अध्यक्ष नौमी लाल ने कहा कि सरकार SC.ST.OBC समाज को सचिवालय में नहीं शौचालय तक सीमित करना चाहतीं आरक्षण के कोटो में कोटा लगना चाहती है सगंठन के उपाध्यक्ष डोरी लाल ने कहा कि अगर सरकार ईमानदार हो अगर सिविल कोर्ट ईमानदार हो तो पहले भारत के सभी स्कूलों में संविधान पढ़ाना अनिवार्य करे सगंठन के उपाध्यक्ष सूरज पाल ने कहा कि संविधान पढ़ाने में सरकार का एक पैसा का भी खर्चा नहीं है क्योंकि टीचर सरकार के पास किताब सरकार के पास सरकार को सिर्फ आदेश देना है ।नौमी लाल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मंत्री डोरी लाल उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्यक्ष आरती वर्मा कार्यालय सचिव अजय कुमार रावत कोषाध्यक्ष अन्य जिला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Tuesday, August 13, 2024

*हरियाली महोत्सव में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



*हरियाली महोत्सव में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


लखनऊ 

शिखा दुर्गेश वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन राजाजीपुरम में किया गया। जिसमें महिलाओं ने हरे रंग के परिधान में प्रतिभाग़ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीना त्रिपाठी व निधी त्रिपाठी उपस्थित रही।कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और उन प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कृत किया गया जिसमें डांस प्रतियोगिता में अंजू यादव और शालिनी श्रीवास्तव ने प्रथम अद्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में विजेता रही स्मिता बाजपेई मीनाक्षी गुप्ता और बिंदु शर्मा को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेता घोषित किया गया। स्मिता वाजपेई को हरियाली क्वीन चुना गया।

कार्यक्रम में सावन के गीत कजरी तथा पुराने गानों की धुन पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया और सभी ने तालियों के साथ प्रस्तुतियों का स्वागत किया।

   शिखा दुर्गेश वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष शिखा मिश्रा तथा उनके सहयोगी रेखा मिश्रा और अर्चना जी ने सभी महिलाओं को रोली तिलक से स्वागत किया और जाते समय आकर्षक तोहफ़े प्रदान किए। शिखा मिश्रा ने बताया कि फाउंडेशन में विभिन्न प्रकार के काम किए जाते हैं जिसमें से एक काम महिलाओं के हित और स्वास्थ्य से संबंधित है और आज सावनके इस मौके पर सावन उत्सव के रूप में महिलाओं ने सोलह सिंगार करके हर परिधान में आयोजन में भाग लिया हम सब मिलकर देश और दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं की प्रकृति से प्रेम करें। यदि हमारे चारों तरफ हरियाली होगी पेड़ होंगे तो जीवन भी हरा भरा रहेगा और महिलाओं के जीवन में हरे रंग का बहुत ही महत्व है जीवन में सुख समृद्धि और संपन्निता का प्रतीक हरा रंग सबके जीवन में खुशियां संपन्निता सुख और शांति लायक इसी की कामना के साथ यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। 

Tuesday, July 23, 2024

राजा साल्हिया पासी के नाम से स्थापित हो हटाई गई मूर्ती ,पासी समाज के कई संगठनों ने पासी एका मोर्चा के बैनर तले एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

 

राजा साल्हिया पासी के नाम से स्थापित हो हटाई गई मूर्ती ,पासी समाज के कई संगठनों ने पासी एका मोर्चा के बैनर तले एसडीएम को ज्ञापन सौंपा 


रिपोर्ट - ब्यूरो चीफ अंकित रावत 

 *हरदोई* - संडीला आए लखनऊ सहित तमाम जिलों से पासी समाज के कईं संगठनो के राष्ट्रिय अध्यक्षों द्वारा पासी एका मोर्चा के बैनर तले पासी समाज ने खोला मोर्चा और कहा लगभग 20 बर्ष पहले स्थापित संडीला निर्माता राजा सल्हिया की मूर्ति गलत नाम महाराजा सल्हिया ' सिंह अर्कवंशी ' के नाम से अर्कवंशी समाज के लोगो द्वारा मूर्ति की स्थापना गलत तरीके से कर दी गई थी ,जबकि इतिहास में राजा सल्हिया पासी संडीला को बसाया है यह अवध गजेटियर वॉल्यूम 2 के पेज न.427 पर एवं इतिहास के विभिन्न पृष्ठों दर्ज है , पासी समाज के लोग 2006 एवं 2007 में भी कर चुके है धरना प्रदर्शन एवं विरोध इस प्रकरण की शिकायत पासी एका मोर्चा के घटक दलों ने लिखित शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर चुके है साथ ही आज पासी एका मोर्चा ने एसडीएम समक्ष ज्ञापन सौंपा साथ मांग की सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हटाई गई स्थापित मूर्ति की पुन स्थापना पर सही नाम राजा सल्हिया पासी के नाम से किया जाए , पासी एका मोर्चा में शामिल होने वाले संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे -- अनोद रावत , योगेश पासी ,सूरज पासी, अनुज पासी, कुंवर प्रताप रावत, देशराज पासी, आनंद राज , बाबू राम, गया प्रसाद पासी, रामबाबू पासी चेतराम पासी आदि लोग मौजूद रहे ।

राजधानी में जमी कविताओ और शायरी की महफ़िल

 राजधानी में जमी कविताओ और शायरी की महफ़िल



लखनऊ 

रिपोर्ट - संवाददाता अमित सिंह यादव 

कलम काव्य फाउंडेशन द्वारा साहित्यिक कार्यक्रमो की श्रंखला जारी है।राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में एक बार फिर कविताओं और शायरी की महफ़िल सजी जहाँ देश के प्रतिष्ठित रचनाकारों के साथ उभरते नए कवि और शायर प्रदेश के विभिन्न कोनो से पधारे।कार्यक्रम की शुरूआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदना से शुरू हुई पहली कड़ी में नवांकुरो ने काव्यपाठ किया जिसमें चर्चित कुमार लक्ष्मीकांत,अतुल सक्सेना,अलीशा मेराज़,अटल नारायन,विष्णू दुबे,अजय वर्मा,अमित यादव अनंत,अभिनव श्रीवास्तव,प्रिया सिंह,रंगोली पंडित,शादिल सिद्दिकी,अतुल कृष्ण,अमन मिश्रा,सेजल वैश्य,गौरव श्रीवास्तव,दिव्यांशु अवस्थी,मनीष पाण्डेय,शुभम राजवंशी,अंकित बिहारी,श्रुति शतत ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।संचालन शिखर शर्मा में किया।दूसरे चरण में वरिष्ठ कवियों ने काव्यपाठ किया शायर अनुज अब्र ने लेखन की बारीकियों को के बारे में युवा कवियों से चर्चा की व शायरी पढ़ी, टीवी फेम कवि शेखर त्रिपाठी ने युवा कवियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपनी रचना पढ़ी,सूर्य प्रकाश सूरज, योगेंद्र योगी,कुलदीप कलश,लोकेश त्रिपाठी सहित वरिष्ठ कवियों ने अपनी रचनाओं से मन मोहा।दूसरे चरण का संचालन वरिष्ठ कवि कुलदीप कलश ने किया।शायर शाहबाज तालिब व अभीश्रेष्ठ तिवारी ने भी  अपने कलाम पेश किए।अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा अवध की क्षेत्रीय मंत्री शिवांजली पांडेय मौजूद रही।कलम काव्य फाउंडेशन के संस्थापक व आयोजक अंकुर पाठक ने सभी रचनाकारों व अजल फाउंडेशन संस्थापक सुनील मेहरोत्रा का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साहित्य साधना का यह कारवां जारी रहेगा।हमारी  संस्था कलमकारों की प्रतिभाओ का सम्मान और अवसर हमेशा प्रदान करती रहेगी और देश के वरिष्ठ कवि हमेशा सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। आपको बता दे अंकुर पाठक एक मंचो के उभरते हास्य कवि हैं जो न केवल इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन करते हैं बल्कि इन कार्यक्रमों में साहित्य के जाने माने नामो के साथ नए उभरते रचनाकरों का एक अनूठा संगम होता है जो अपने आप मे खास बात है।काव्यप्रेमी उनके इन प्रयासों की काफी सराहना कर रहे हैं।

Sunday, May 26, 2024

रक्त का कोई विकल्प नही, रक्त के जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान अवश्य करें - अशोक कुमार गुप्ता


रक्त का कोई विकल्प नही, रक्त के जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान अवश्य करें - अशोक कुमार गुप्ता


बागपत, उत्तर प्रदेश

रोटरी क्लब अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी और जिला ब्लड़ बैंक बागपत ने संयुक्त रूप से रविवार को अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में डिस्ट्रिक्ट 3100 के गवर्नर रोटेरियन अशोक कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि और जिला ब्लड़ बैंक बागपत की प्रभारी डा ऐश्वर्या चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर में 30 रक्तदाताओं ने अपने रक्त का दान किया।

 शिविर में आये अतिथियों को पटका व माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ व पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। अशोक कुमार गुप्ता ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नही है। हम रक्तदान करके रक्त के जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान करते है। डा ऐश्वर्या चौधरी ने कहा कि अस्पतालों में निरन्तर रक्त की मांग रहती है। रक्त बैंक रक्त की पर्याप्त आपूर्ति बनाये रखने के लिए रक्तदाताओं पर निर्भर रहते है और उनके इस नेक कार्य में रोटरी क्लब जैसी संस्थाएं महत्वपूर्ण योगदान करती है। कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक और जिनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक है वह स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदाता रक्तदान करते समय 3 महीने का समय अन्तराल अवश्य रखें। रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के अध्यक्ष अंकुर पंडित ने कहा कि रक्तदान के महत्व का हमें तब अहसास होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति रक्त की वजह से जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। कहा कि रक्तदान एक महादान है। रक्तदान करने से जहां एक और आत्म संतुष्टि मिलती है, वहीं दूसरी और ऐसा करने से हमारा शरीर अन्दर से और मजबूत होता है। कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान अवश्य करें। रोटरी क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के मुख्य संयोजक संजीव शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष हरिओम शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव गोयल, सचिव दीपक गोयल, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग उर्फ आशु ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए धन्यवाद कहा और रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए टीम के सदस्यो और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नेशनल अवार्डी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता विपुल जैन, रोटेरियन रामबाबू, प्रवीण चौधरी, नितिन मानव, राजेश कुमार, प्रवीण गोयल, उमादत शर्मा, आशु गोयल, मोंटी शर्मा, मनोज गुप्ता, सोनू गुप्ता, रोहित गोयल आदि उपस्थित थे।

Friday, April 19, 2024

भाषा विश्वविद्यालय में हुआ इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन



लखनऊ - ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में इंजीनियरिंग संकाय द्वारा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन अटल हॉल में किया गया. बायोवर्स टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ और ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में क्वॉलिटी कन्फ्लूएंस ऑफ बायोटेक, बीफार्मा, इंजीनियरिंग एंड एआई सॉल्यूशंस तो ग्लोबल प्रॉब्लम्स(QCBEPASGP-2024) नामक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन विश्वविद्यालय के अटल हॉल में माननीय कुलपति प्रो. नरेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में उदघाटन सत्र का आयोजन हुआ।

जिसमें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रो. आरके दीक्षित ने कहा कि हम सभी इंटर डिसिप्लिनरी के साथ मिलकर ही डेवलपमेंट किया जा सकता है। प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एकेटूयू ने भी उदघाटन में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि आज का दौर एआई का है। भारत को एआई के साथ मिलकर हम भारत को और आगे ले जा सकते है। भारत को प्रॉडक्शन बढ़ाने पर भी बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाषा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने एआई की महत्ता को समझाते हुए अपनाने की सलाह दी। प्रो. सिंह ने कहा कि इस तरह की कॉन्फ्रेंस से ज्ञान का अर्जन कर विद्यार्थी अपना जीवन संवार सकते हैं। इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के समन्वयक प्रो. सैयद हैदर अली रहे।कार्यक्रम के उदघाटन सत्र का संचालन डॉ. दोआ नकवी ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीरज शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में बायोवर्स टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड से डॉ. आकाश सिंह, भाषा विश्वविद्यालय के दिन अकादमिक प्रो. सौबान सईद, प्रो. शालिनी त्रिपाठी, प्रो. एहतेशाम, अहमद, डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी और डॉ. शान ए फातिमा सहित विश्वविद्यालय के तमाम शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Thursday, March 14, 2024

क्या मध्य प्रदेश पुलिस की ट्रैफिक जागरूकता पोस्ट को मिल सकता है रचनात्मकता के लिए 'ऑस्कर

 क्या मध्य प्रदेश पुलिस की ट्रैफिक जागरूकता पोस्ट को मिल सकता है रचनात्मकता के लिए 'ऑस्कर




भोपाल, 14 मार्च 2024

मध्य प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने न सिर्फ ट्रैफिक सुरक्षा का अहम संदेश दिया है बल्कि लोगों का दिल भी जीत लिया है। हाल ही में हुए ऑस्कर नामाकरण समारोह की चर्चा का सहारा लेते हुए, मध्य प्रदेश पुलिस ने एक क्रिएटिव मीम के ज़रिए जागरूकता फैलाई है। ये मीम कुछ इस तरह है: "ऑस्कर फॉर द वर्स्ट ट्रायलॉजी एवर गोस टू, ड्रिंक + ड्राइव + जेल"


यह पोस्ट जनता के बीच ट्रैफिक सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने के लिए MP पुलिस के चल रहे अभियान का हिस्सा है, जो हास्य और वर्तमान घटनाओं का उपयोग करके जीवन-रक्षक संदेश देने के लिए करते हैं।


मध्य प्रदेश पुलिस का ये पोस्ट लोगों का ध्यान खींचने के साथ साथ एक गंभीर मुद्दे को भी रेखांकित करता है। संदेश स्पष्ट है: शराब पीकर गाड़ी चलाना कानूनी कार्रवाई को दावत देना है, और इससे न सिर्फ खुद बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों को भी खतरा होता है।


ट्रैफिक सुरक्षा पर जनता को शिक्षित करने के लिए सोशल मीडिया को प्लेटफॉर्म के रूप में इस्तेमाल करना, कानून व्यवस्था से जुड़ी संस्थाओं के बीच एक नया चलन बनता जा रहा है। जानकारी को रचनात्मक और रिलेटेबल बनाकर पुलिस बड़े पैमाने पर लोगों तक, खासकर युवाओं तक अपना संदेश पहुंचा पा रही हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं।

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

  धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती  रिपोर्ट - अमित यादव   अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक...