Thursday, March 31, 2022

व्यक्ति निर्माण के बाद ही राष्ट्र निर्माण संभव



व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव

ब्यूरो चीफ अंकित रावत
लखनऊ


ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के NSS यूनिट - ३ के विशेष शिविर के सातवें दिन ककौली गांव में स्वयं सेवकों के द्वारा स्वास्थ्य ,शिक्षा, रोज़गार , स्त्री सशक्तिकरण आदि मुद्दों पर सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। 
सात दिन तक चलने वाले इस शिविर में , स्वयं सेवकों ने ककौली गांव के लोगों से , बच्चों से, महिलाओं से न केवल संवाद किया बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु जागरूक भी किया। स्वयं सेवकों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि सात दिवसीय शिविर उनके लिए प्रेरणादाई तथा समाज से जुड़ने का प्लेटफार्म बना, स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए एनएसएस समन्वयक डॉ.नीरज शुक्ला ने छात्रों को गांव से जुड़ने के लिए आव्हान किया तो वहीं यूनिट - ३ के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शचींद्र शेखर ने कहा कि "व्यक्ति के निर्माण के बाद ही राष्ट्र का निर्माण संभव है",
 जिसमें व्यक्ति को अपने आस - पास भौतिक , शारीरिक, आर्थिक , शैक्षणिक, सामाजिक जैसे मुद्दों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। समापन कार्यक्रम में पचास स्वयं सेवकों ने भागीदारी की ,जिसमें अमन , मेहर , अभिषेक, छाया , नदीम ,हसन ,सत्यम ,कईयूम आदि स्वयंसेवक शामिल रहे।

व्यक्ति निर्माण के बाद ही राष्ट्र निर्माण संभव


व्यक्ति निर्माण के बाद ही राष्ट्र निर्माण संभव



ब्यूरो चीफ अंकित रावत 

लखनऊ

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर आज यूनिट - 3 के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शचींद्र शेखर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य ,शिक्षा, रोज़गार ,महिला सशक्तिकरण आदि मुद्दों पर सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। सात दिन तक चले इस शिविर में , स्वयं सेवकों ने ककौली गांव के लोगों से न केवल संवाद किया बल्कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु जागरूक भी किया। इसके साथ साथ यूनिट -2 के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम चौधरी के साथ ग्राम डिगुरिया में स्वछता अभियान चलाया। 


अपना अनुभव साझा करते हुए स्वयं सेवकों ने बताया कि सात दिवसीय शिविर उनके लिए प्रेरणादाई तथा समाज से जुड़ने का प्लेटफार्म बना। स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ.नीरज शुक्ल ने उन्हें गांव से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया एवं यूनिट - 3 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शचींद्र शेखर ने कहा कि "व्यक्ति के निर्माण के बाद ही राष्ट्र का निर्माण संभव है"। 


उन्होंने विद्यार्थियो को अपने आस - पास भौतिक , शारीरिक, आर्थिक , शैक्षणिक, सामाजिक मुद्दों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। समापन कार्यक्रम में पचास स्वयं सेवकों ने भागीदारी की ,जिसमें अमन, मेहर, अभिषेक, छाया, नदीम, हसन, सत्यम, कईयम  आदि स्वयंसेवक शामिल रहे।


डॉ तनु डंग 

मीडिया प्रभारी के

एमसी भाषा विश्वविद्यालय

Tuesday, March 29, 2022

*शिक्षा के द्वारा ही मानवीय गुणों का विस्तार संभव


 शिक्षा के द्वारा ही मानवीय गुणों का विस्तार संभव


संवाददाता अमित पाण्डेय

ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्याल , के एनएसएस यूनिट-३ के पांचवे दिन , स्वयं सेवकों ने संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें चार विषयों को लेकर चर्चा की गई , स्वयं सेवकों द्वारा शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया ,उन्होंने बताया कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए कितनी महत्वपूर्ण है तथा शिक्षा के द्वारा हमारा आने वाला कल कितना उज्जवल हो सकता है?,स्वास्थ्य के बारे में परिचर्चा करते हुए स्वास्थ्य के कई आयामों पर चर्चा की गईजैसे कि मानसिक , शारीरिक तथा आर्थिक और सामाजिक स्वास्थ्य के बारे में बताया,साथ ही साथ उन्होंने ई - गवर्नेंस के बारे में बताया कि इंटरनेट के द्वारा सरकारी योजनाओं और सरकार के संदेश जनता तक पहुंचना ही ई - गवर्नेंस है जैसे कि कन्या धन योजना , जन सेवा केन्द्र आदि ,छात्रवृत्ति और अंत में स्वयं सेवकों ने स्त्री सशक्तिकरण के बारे में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

 इस कार्यक्रम में डॉ.नीरज शुक्ला तथा कार्यक्रम अधिकारी यूनिट - ३ डॉ. शचींद्र शेखर और छात्रों में मेहर ,आयुषी, अनुराग , छाया, सत्यम , नदीम, सौरभ,अभिषेक, आदि स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई। 

*शिक्षा, यातायात सुरक्षा एवं बेटियों के हित पर केंद्रित रहा राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम


*शिक्षा, यातायात सुरक्षा एवम बेटियो के हित पर केंद्रित रहा राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम.*


ब्यूरो चीफ अंकित रावत

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्टम दिन एनएसएस यूनिट-३ के स्वयं सेवकों द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस संगोष्ठी में चार विषयों पर चर्चा की गई। स्वयंसेवकों ने शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए कितनी महत्वपूर्ण है तथा शिक्षा के द्वारा हमारा आने वाला कल कितना उज्जवल हो सकता है। स्वास्थ्य के विषय पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य के कई आयामों का उल्लेख किया गया जैसे मानसिक , शारीरिक तथा आर्थिक और सामाजिक स्वास्थ्य। साथ ही उन्होंने ई - गवर्नेंस के बारे में बताते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि इंटरनेट के द्वारा कई सरकारी योजनाओं जैसे कि कन्या धन योजना , जन सेवा केन्द्र ,छात्रवृत्ति आदि योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है।अंत में स्वयं सेवकों ने नारी सशक्तिकरण के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में डॉ.नीरज शुक्ल तथा कार्यक्रम अधिकारी यूनिट - ३ डॉ. शचींद्र शेखर उपस्थित रहे है।

विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 द्वारा आज" यातायात नियम जागरूकता" अभियान चलाया गया । इसके अंतर्गत स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ नलिनी मिश्रा के निर्देशन में ग्राम डिगुरिया तथा आई आई एम चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत आने जाने वाले व्यक्तियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने व्यक्तियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई- 2 के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम चौधरी चौधरी के मार्गदर्शन में" बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ""जब पढ़ेंगी बेटियां, तभी बढेंगी बेटियां" विषय पर गांव की महिलाओं, पुरुषों एवं बालक बालिकाओं को जागरूक किया गया साथ ही स्वयंसेवकों ने सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बालिकाओं के परिवार जनों को बताया।

 वहीं इकाई 4 स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ नीरज शुक्ला तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभय कृष्णा की मौजूदगी में बच्चों तथा महिलाओं को स्वास्थ्य तथा बीमारियों के प्रति जागरूक किया l

डॉ तनु डंग 

मीडिया प्रभारी 

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय 

Monday, March 28, 2022

पर्यावरण संरक्षण के बिना विकास संभव नहीं

  

पर्यावरण संरक्षण के बिना विकास संभव नहीं



ब्यूरो चीफ अंकित रावत


आज ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का विषय "पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता" रहा । 


कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा इकाई- 2 के स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम चौधरी के निर्देशन में स्वच्छ गाँव स्वच्छ भारत, जल बचाओ तथा प्लास्टिक मुक्त गाँव विषयों पर गांव की महिलाओं, पुरुषों और बालक बालिकाओं को जागरूक किया गया एवं साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न योजनाओं से उन्हें परिचित कराया गया ।


 ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय,के एनएसएस unit-३ के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन ककौली गांव में लोगों को संबोधित करते हुए , जल संरक्षण के उपाय के बारे में, पृथ्वी संरक्षण की महत्ता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शचींद्र शेखर ने बताया , कि भागम- भाग एवं प्रोद्योगिकी के दौर में बिना जल के सरंक्षण पर हमको ध्यान देना चाहिये।

 जल के तमाम पहलुओं पर बताते हुए उन्होंने पृथ्वी की विविधता के बारे में विस्तार से बताया कि उपरोक्त बिंदुओं के बिना विकास की कल्पना अधूरी है, ये बातें उन्होंने काकौली गांव के लोगों के साथ - साथ , स्वयं सेवकों से कहीं। इस कार्यक्रम में डॉ.नीरज शुक्ला तथा कार्यक्रम अधिकारी यूनिट -३ डॉ.शचींद्र शेखर और छात्रों में अमन ,अंकित ,स्वप्निल ,लक्ष्मी , अन्य ने भी सहभागिता निभाई

 जल संरक्षण के उपाय के बारे में, पृथ्वी संरक्षण की महत्ता के बारे में बताया गया। कि भागम- भाग एवं प्रोद्योगिकी के दौर में बिना जल के सरंक्षण पर हमको ध्यान देना चाहिये। जल के तमाम पहलुओं पर बताते हुए उन्होंने पृथ्वी की विविधता के बारे में विस्तार से बताया कि उपरोक्त बिंदुओं के बिना विकास की कल्पना अधूरी है, ये बातें उन्होंने काकौली गांव के लोगों के साथ - साथ , स्वयं सेवकों से कहीं। इस कार्यक्रम में डॉ.नीरज शुक्ला तथा कार्यक्रम अधिकारी यूनिट -३ डॉ.शचींद्र शेखर और छात्रों में अमन ,अंकित ,स्वप्निल,अमित यादव ,लक्ष्मी , अन्य ने भी सहभागिता निभाई


इकाई -1 के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ नलिनी मिश्रा के निर्देशन में ग्राम डिगुरिया में 15 फलदायक तथा पीपल के वृक्षों का रोपण करके वृक्षों के महत्व पर ग्राम वासियों से चर्चा की । पर्यावरण को सुंदर, स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के महत्व पर भी स्वयंसेवकों ने ग्राम में जागरूकता अभियान चलाया। आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों तथा अन्य को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।


इकाई 4 के स्वयंसेवकों ने ग्राम अल्लू नगर में डॉ अभय कृष्णा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के विषय में लोगों को जानकारी दी और इससे होने वाले फायदे से अवगत कराते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया । कार्यक्रम में पर्यावरणविद डॉ श्वेता शर्मा द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर विशेष व्याख्यान भी दिया गया l

इस कार्यक्रम में डॉ.नीरज शुक्ला तथा अन्य कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे। 



काकोली गांव के सरकारी स्कूल के छात्र मंगल सिंह का शानदार गाना

Sunday, March 27, 2022

मंदिरों में चलाया स्वच्छ भारत अभियान*


मंदिरों में चलाया स्वच्छ भारत अभियान



ब्यूरो चीफ अंकित रावत

ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, के NSS यूनिट -३ के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन ककौली गांव में धर्म जागरण के विशेष अभियान चलाया गया


 जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शचीन्द्र शेखर ने ककौली गांव के प्रबुद्ध लोगों एवं पुजारियों के साथ nss तृतीय यूनिट के छात्रों साथ ककोली गांव के मंदिरों में जाकर धर्मार्थ के प्रति लोगों के लगाव को देखते हुए वहां साफ सफाई एवं सेवा करके स्वच्छ भारत अभियान को सशक्त करने का कार्य किया। धर्मार्थ भ्रमण के दौरान NSS समन्वयक डॉ.नीरज शुक्ला तथा कार्यक्रम अधिकारी यूनिट -३ के डॉ.शचींद्र शेखर और स्वयंसेवक आयुषी सक्सेना, पवन, कुनाल, रह्या जफर आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

  धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती  रिपोर्ट - अमित यादव   अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक...