Friday, January 24, 2025

उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन और आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच का भव्य आयोजन

 

उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन और आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा  महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच का भव्य आयोजन


लखनऊ -  उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन और आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में, अम्बेडकरनगर के पूर्व लोकप्रिय सांसद स्व. श्री राम पियारे सुमन जी की 10वीं पुण्यस्मृति के अवसर पर महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच का भव्य आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड, आलमबाग लखनऊ के प्रांगण में हुआ। इस 20-20 ओवर के मैच में, टॉस जीतकर उर्मिला सुमन ने टॉस जीत कर गेंदबाजी ली, आर. पी. एस. चैरिटेबल ट्रस्ट ने 82 रन बनाए, इसके जवाब उर्मिला सुमन ने 82 रन बनाकर टाई किया। 

सुपर ओवर में उर्मिला सुमन ने 5 रन बनाए, और आर पी एस ट्रस्ट ने 6 रन बना कर अपनी जीत दर्ज की। 

छाया यादव प्लेयर ऑफ द मैच 3 ओवर ,18 रन, 3 विकेट लिए। 

 विजेता टीम को मोमेंटो और किट और उपविजेता टीम को किट उपहार स्वरूप संस्था की ओर से प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप निदेशक नगरी परीक्षण एवं शोध संस्थान उत्तर प्रदेश लखनऊ श्री डॉ सुनील कुमार यादव जी,गोल्फ टीम कप्तान प्रेम प्रकाश जी ने कहा, "स्त्रियों की स्थिति में सुधार न होने तक विश्व के कल्याण की कोई कल्पना नहीं हो सकती उर्मिला सुमन द फाउंडेशन महिलाओं के लिए बेहतर कार्य कर रही।

वहीं संस्था प्रमुख रीता प्रकाश मणिकर्णिका ने कहा "महिला क्रिकेटर्स ने समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने दिखाया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं,महिला क्रिकेट ने कई अद्भुत और यादगार मैच दिए हैं।"

न्यायमंडल में अंपायर, स्कोरिंग और कमेंट्री ने अपनी भूमिकाएं बखूबी निभाईं। 

अतिथियों द्वारा सांसद जी के प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

आयोजन में आए हुए अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गुलदस्ते के स्थान पर पौधे देकर सम्मानित किया गया।

संस्था सचिव राजन सुमन ने सभी सदस्यों,सहयोगी संस्थाओं,मुख्य अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री प्रेम प्रकाश जी,विजय शंकर जी, नमिता पूजा,श्री अजय जी, श्री देवेन्द्र जी,डॉ सुरेश जी,डॉ विजय लक्ष्मी जी ,मंजू जी, नागेंद्र जी अर्पित यादव,भरत दुबे,शुभांश कुमार,अखिल कुमार,विमलेश, अंजु,वैष्णवी,मनिका यतींद्र जी, राजनी ,ममता, श्रद्धा, हिमांशु, विवेक,bisirjan,अनुज आदि लोग उपस्थित रहे।

अम्बेडकरनगर के पूर्व लोकप्रिय सांसद स्व.राम पियारे सुमन जी की पुण्यस्मृति में यह महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच न केवल खेल की भावना को बढ़ावा देता है,बल्कि उनके आदर्शों और सामाजिक योगदान को भी सम्मानित करता है।

Sunday, December 29, 2024

खेल के मैदान में चमकी दिव्यांशी

 *खेल के मैदान में चमकी दिव्यांशी*


मिशन शक्ति के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग में विकास खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में मछरेहटा ब्लाक के नैतला गांव निवासी दिव्यांशी यादव ने दो अलग श्रेणियों(ऊंची कूद एवं कबड्डी) में चैम्पियन बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया । दिव्यांशी ने अपने स्कूल SMRP की तरफ से खेलते हुए ऊंची कूद में पहला स्थान प्राप्त किया वही उनकी कबड्डी टीम भी चैम्पियन बनी।ऊंची कूद में दिव्यांशी लगातार दूसरे वर्ष चैम्पियन बनी।जूनियर सीनियर वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिता की श्रेणियों में क्षेत्र के अनेक स्कूलों के करीब 250 खिलाड़ी शामिल रहे युवा कल्याण अधिकारी बिपिन त्रिवेदी,अनमोल सिंह सचिव,पवन गौतम ने सभी विजेताओ को सम्मानित किया।

दिव्यांशी के पिता अमित यादव उर्फ अनिल एक किसान है वही उनकी माता सुषमा एक ग्रहणी है।वह कक्षा 8 की छात्रा है।जो कि की पढ़ाई के साथ खेल में भी होनहार है उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन,सहपाठी,परिवारीजन रामचंद्र,लालू,गीता,अखिलेश,अभिनव,विभु,पवन,नीरज,सुमित,कृष्णा,अमित तथा गाँव व क्षेत्र के शुभचिंतको ने हर्ष व्यक्त किया।

Sunday, October 27, 2024

पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ भाकियू राष्ट्रशक्ति की हुंकार

 *पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ भाकियू राष्ट्रशक्ति की हुंकार*


आम आदमी पर अत्याचार अन्याय के खिलाफ़ व उनके दुख सुख में भाकियू राष्ट्रशक्ति और उसके मुखिया चौधरी उमाशंकर यादव हमेशा खड़े मिलेंगे यह बात एक बार फिर साबित हो गयी। दरसल जिला सीतापुर के थाना नैमिषारण्य क्षेत्र में एक जघन्य हत्याकांड में आरोपी को पुलिस की हिला हवाली से छोड़ने का प्रयास किया जा रहा था साथ ही आरोपी पर कार्यवाही के लिए न्याय की मांग कर रहे लोगो मे से 5 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनपर बलवा पथराव सहित धाराएं लगाकर जेल भेजने की साजिश की जा रही थी पुलिस की इस उल्टा गंगा बहाने वाली कार्यवाही के खिलाफ एवं पीड़ितों के समर्थन में एक बार फिर से भारतीय किसान यूनियन  राष्ट्रशक्ति उतरा।अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने ट्वीट कर घेराव का एलान किया जिससे पुलिस बैकफुट पर आई और प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया। पर उनके मुताबिक टार्चर किया गया।वही इसके विरोध में संगठन ने बैठक कर इसकी घोर निंदा की तथा पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग की साथ ही एलान किया यदि न्याय न मिला तो  बड़ा आंदोलन होगा।इस अवसर पर

डॉ मनोज यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह,जिलाध्यक्ष युवा सन्दीप सिंह,मण्डल प्रवक्ता मकरंद सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष मिश्रिख रणधीर सिंह,महेंद्र सिंह,जिला महासचिव रामू रामायणी जी,ब्लॉक अध्यक्ष मछरेहटा दीपू यादव आदि सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Wednesday, August 21, 2024

भवन निर्माण एवं असंगठित बहुजन मजदूर यूनियन ने SC/ST/ OBC आरक्षण के खिलाफ धरना प्रदर्शन



 *भवन निर्माण एवं असंगठित बहुजन मजदूर यूनियन ने SC/ST/ OBC आरक्षण के खिलाफ धरना प्रदर्शन* 


लखनऊ - Sc.ST.OBC आरक्षण सिविल कोर्ट में वर्गीकरण लाने के खिलाफ मे भवन निर्माण एवं अन्य असंगठित बहुजन मजदूर यूनियन ने हज़रतगंज चौराहे पर बाबा साहब कि प्रतिमा पर जोरदार प्रदर्शन किया सभा को सम्बोधित करते हुए सगंठन के मंत्री धर्मेन्द्र कुमार ने कहा SC.ST.OBC के आरक्षण को लेकर सिविल कोर्ट कि मनसह ठीक नहीं है सगंठन के अध्यक्ष नौमी लाल ने कहा कि सरकार SC.ST.OBC समाज को सचिवालय में नहीं शौचालय तक सीमित करना चाहतीं आरक्षण के कोटो में कोटा लगना चाहती है सगंठन के उपाध्यक्ष डोरी लाल ने कहा कि अगर सरकार ईमानदार हो अगर सिविल कोर्ट ईमानदार हो तो पहले भारत के सभी स्कूलों में संविधान पढ़ाना अनिवार्य करे सगंठन के उपाध्यक्ष सूरज पाल ने कहा कि संविधान पढ़ाने में सरकार का एक पैसा का भी खर्चा नहीं है क्योंकि टीचर सरकार के पास किताब सरकार के पास सरकार को सिर्फ आदेश देना है ।नौमी लाल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मंत्री डोरी लाल उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्यक्ष आरती वर्मा कार्यालय सचिव अजय कुमार रावत कोषाध्यक्ष अन्य जिला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Tuesday, August 13, 2024

*हरियाली महोत्सव में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



*हरियाली महोत्सव में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


लखनऊ 

शिखा दुर्गेश वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन राजाजीपुरम में किया गया। जिसमें महिलाओं ने हरे रंग के परिधान में प्रतिभाग़ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीना त्रिपाठी व निधी त्रिपाठी उपस्थित रही।कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और उन प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कृत किया गया जिसमें डांस प्रतियोगिता में अंजू यादव और शालिनी श्रीवास्तव ने प्रथम अद्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं में विजेता रही स्मिता बाजपेई मीनाक्षी गुप्ता और बिंदु शर्मा को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेता घोषित किया गया। स्मिता वाजपेई को हरियाली क्वीन चुना गया।

कार्यक्रम में सावन के गीत कजरी तथा पुराने गानों की धुन पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया और सभी ने तालियों के साथ प्रस्तुतियों का स्वागत किया।

   शिखा दुर्गेश वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष शिखा मिश्रा तथा उनके सहयोगी रेखा मिश्रा और अर्चना जी ने सभी महिलाओं को रोली तिलक से स्वागत किया और जाते समय आकर्षक तोहफ़े प्रदान किए। शिखा मिश्रा ने बताया कि फाउंडेशन में विभिन्न प्रकार के काम किए जाते हैं जिसमें से एक काम महिलाओं के हित और स्वास्थ्य से संबंधित है और आज सावनके इस मौके पर सावन उत्सव के रूप में महिलाओं ने सोलह सिंगार करके हर परिधान में आयोजन में भाग लिया हम सब मिलकर देश और दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं की प्रकृति से प्रेम करें। यदि हमारे चारों तरफ हरियाली होगी पेड़ होंगे तो जीवन भी हरा भरा रहेगा और महिलाओं के जीवन में हरे रंग का बहुत ही महत्व है जीवन में सुख समृद्धि और संपन्निता का प्रतीक हरा रंग सबके जीवन में खुशियां संपन्निता सुख और शांति लायक इसी की कामना के साथ यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। 

Tuesday, July 23, 2024

राजा साल्हिया पासी के नाम से स्थापित हो हटाई गई मूर्ती ,पासी समाज के कई संगठनों ने पासी एका मोर्चा के बैनर तले एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

 

राजा साल्हिया पासी के नाम से स्थापित हो हटाई गई मूर्ती ,पासी समाज के कई संगठनों ने पासी एका मोर्चा के बैनर तले एसडीएम को ज्ञापन सौंपा 


रिपोर्ट - ब्यूरो चीफ अंकित रावत 

 *हरदोई* - संडीला आए लखनऊ सहित तमाम जिलों से पासी समाज के कईं संगठनो के राष्ट्रिय अध्यक्षों द्वारा पासी एका मोर्चा के बैनर तले पासी समाज ने खोला मोर्चा और कहा लगभग 20 बर्ष पहले स्थापित संडीला निर्माता राजा सल्हिया की मूर्ति गलत नाम महाराजा सल्हिया ' सिंह अर्कवंशी ' के नाम से अर्कवंशी समाज के लोगो द्वारा मूर्ति की स्थापना गलत तरीके से कर दी गई थी ,जबकि इतिहास में राजा सल्हिया पासी संडीला को बसाया है यह अवध गजेटियर वॉल्यूम 2 के पेज न.427 पर एवं इतिहास के विभिन्न पृष्ठों दर्ज है , पासी समाज के लोग 2006 एवं 2007 में भी कर चुके है धरना प्रदर्शन एवं विरोध इस प्रकरण की शिकायत पासी एका मोर्चा के घटक दलों ने लिखित शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर चुके है साथ ही आज पासी एका मोर्चा ने एसडीएम समक्ष ज्ञापन सौंपा साथ मांग की सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हटाई गई स्थापित मूर्ति की पुन स्थापना पर सही नाम राजा सल्हिया पासी के नाम से किया जाए , पासी एका मोर्चा में शामिल होने वाले संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे -- अनोद रावत , योगेश पासी ,सूरज पासी, अनुज पासी, कुंवर प्रताप रावत, देशराज पासी, आनंद राज , बाबू राम, गया प्रसाद पासी, रामबाबू पासी चेतराम पासी आदि लोग मौजूद रहे ।

राजधानी में जमी कविताओ और शायरी की महफ़िल

 राजधानी में जमी कविताओ और शायरी की महफ़िल



लखनऊ 

रिपोर्ट - संवाददाता अमित सिंह यादव 

कलम काव्य फाउंडेशन द्वारा साहित्यिक कार्यक्रमो की श्रंखला जारी है।राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में एक बार फिर कविताओं और शायरी की महफ़िल सजी जहाँ देश के प्रतिष्ठित रचनाकारों के साथ उभरते नए कवि और शायर प्रदेश के विभिन्न कोनो से पधारे।कार्यक्रम की शुरूआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदना से शुरू हुई पहली कड़ी में नवांकुरो ने काव्यपाठ किया जिसमें चर्चित कुमार लक्ष्मीकांत,अतुल सक्सेना,अलीशा मेराज़,अटल नारायन,विष्णू दुबे,अजय वर्मा,अमित यादव अनंत,अभिनव श्रीवास्तव,प्रिया सिंह,रंगोली पंडित,शादिल सिद्दिकी,अतुल कृष्ण,अमन मिश्रा,सेजल वैश्य,गौरव श्रीवास्तव,दिव्यांशु अवस्थी,मनीष पाण्डेय,शुभम राजवंशी,अंकित बिहारी,श्रुति शतत ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।संचालन शिखर शर्मा में किया।दूसरे चरण में वरिष्ठ कवियों ने काव्यपाठ किया शायर अनुज अब्र ने लेखन की बारीकियों को के बारे में युवा कवियों से चर्चा की व शायरी पढ़ी, टीवी फेम कवि शेखर त्रिपाठी ने युवा कवियों का उत्साह बढ़ाते हुए अपनी रचना पढ़ी,सूर्य प्रकाश सूरज, योगेंद्र योगी,कुलदीप कलश,लोकेश त्रिपाठी सहित वरिष्ठ कवियों ने अपनी रचनाओं से मन मोहा।दूसरे चरण का संचालन वरिष्ठ कवि कुलदीप कलश ने किया।शायर शाहबाज तालिब व अभीश्रेष्ठ तिवारी ने भी  अपने कलाम पेश किए।अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा अवध की क्षेत्रीय मंत्री शिवांजली पांडेय मौजूद रही।कलम काव्य फाउंडेशन के संस्थापक व आयोजक अंकुर पाठक ने सभी रचनाकारों व अजल फाउंडेशन संस्थापक सुनील मेहरोत्रा का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साहित्य साधना का यह कारवां जारी रहेगा।हमारी  संस्था कलमकारों की प्रतिभाओ का सम्मान और अवसर हमेशा प्रदान करती रहेगी और देश के वरिष्ठ कवि हमेशा सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। आपको बता दे अंकुर पाठक एक मंचो के उभरते हास्य कवि हैं जो न केवल इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन करते हैं बल्कि इन कार्यक्रमों में साहित्य के जाने माने नामो के साथ नए उभरते रचनाकरों का एक अनूठा संगम होता है जो अपने आप मे खास बात है।काव्यप्रेमी उनके इन प्रयासों की काफी सराहना कर रहे हैं।

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

  धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती  रिपोर्ट - अमित यादव   अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक...