Thursday, September 28, 2023

श्याम लाइब्रेरी की हुई शुरुवात, छात्रों के लिए बनी सौगात*

       

       

     *श्याम लाइब्रेरी की हुई शुरुवात, छात्रों के लिए बनी सौगात*

सीतापुर से अमित यादव की रिपोर्ट 

 सीतापुर - लाइब्रेरी में बैठकर एक छात्र द्वारा अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना यह सपना केवल बड़े बड़े शहरों का माना जाता है पर अब इस सोच को बदलने का प्रयास किया है, श्याम एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा अटरिया कस्बे में लाइब्रेरी एंड रीडिंग सेंटर की शुरुआत कर। अटरिया के नीलगांव रोड पर श्याम बुक डिपो एंड जनसेवा केंद्र के नजदीक स्थापित लाइब्रेरी,ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए बेहद अनमोल और उपयोगी तोहफा है। लाइब्रेरी में बैठ कर पढ़ने और अपनी तैयारी को धार देने का सपना व अटरिया कस्बे में ही पूरा होगा। मैनेजिंग डायरेक्टर  संदीप यादव ने बताया कि लाइब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है जहाँ छात्रों को अध्ययन की हर सुविधा का ख्याल रखा गया है जिससे वह एकाग्रचित्त होकर तैयारी कर सके। और परीक्षाओं में सफल होकर सुनहरा भविष्य बनाये।उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्र के सैकड़ो छात्र उनसे सम्पर्क कर लाइब्रेरी में  पढ़ने  को उत्साहित दिख रहे हैं।लाइब्रेरी के उद्घाटन  में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,समाजसेवी,व्यवसायी एवं छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिनमे समाजसेवी रामकुमार यादव(अटरिया), सूर्य प्रकाश यादव(पूर्व प्रधान), अमरेश यादव(प्रधान अहेवा), श्याम यादव, बबलू यादव,अंकु सिंह, संदीप शुक्ला(शिक्षक),सुमित यादव(शिक्षक)राकेश कुमार,गुड्डू पाल,अमरजीत यादव, अमित यादव, एपी मिश्रा,चंद्रप्रकाश सिंह, विनय,वायुनायक कश्यप, बबलू बंसल, चंचल मिश्रा,आलोक ठाकुर,शिवम सिंह, भानु प्रताप, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। लाइब्रेरी के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के लोग मेनेजिंग  डायरेक्टर संदीप यादव को बधाई दे रहे हैं तथा इस सोच की सराहना कर रहे हैं।

Thursday, September 14, 2023

भारतीय भाषाओं की उत्पत्ति और हिंदी का राष्ट्रीय महत्व' विषय पर आयोजित की गई परिचर्चा


   भारतीय भाषाओं की उत्पत्ति और हिंदी का राष्ट्रीय महत्व' विषय पर आयोजित की गई परिचर्

        

लखनऊ   कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज , रामनगर , आलमबाग , लखनऊ में प्राचार्या प्रोफेसर सारिका दुबे के कुशल दिशा - निर्देशन में 'हिंदी- दिवस' के अवसर पर 'परिचर्चा' का आयोजन किया गया। जिसका विषय - 'भारतीय भाषाओं की उत्पत्ति और हिंदी का राष्ट्रीय महत्व' रहा।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.सारिका दुबे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमारे देश में 14 सितंबर 1949 को संविधान में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया, आज हमें अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करना चाहिए और हमें अपने बच्चों को भी अपनी भाषा पर गर्व करना सिखाना चाहिए।

 कार्यक्रम के मुख्य मुख्य अतिथि शैलेंद्र दुबे , (अध्यक्ष ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन) ने भारतीय भाषाओं की उत्पत्ति और हिंदी के राष्ट्रीय महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जब तक हिंदी को रोजगार से नहीं जोड़ा जाएगा अर्थात रोजगार के आधार में हिंदी नहीं होगी कब तक हिंदी को उसका स्थान दिला पाना एक मुश्किल काम है। उन्होंने कहा की हिंदी के राष्ट्रीय एकता में सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व जग जाहिर है किंतु रोजगार के लिए आज भी अंग्रेजी बोलना और अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी माना जाता है। उन्होंने कहा कि हिन्दी की स्वतंत्रता आन्दोलन में बड़ी भूमिका रही है किन्तु अत्यन्त खेद का विषय है कि हिन्दी को स्वतन्त्रता के बाद वह स्थान आज तक नहीं मिला जो अन्य देशों में राष्ट्र भाषा को मिलता है।

         कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रमोद शुक्ला , (वरिष्ठ जेल अधीक्षक) (सेवानिवृत्त) ने अपने प्रभावपूर्ण वक्तव्यों द्वारा कहा कि- हिंदी भाषा दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है उन्होंने बताया कि हिंदी के विकास मे कवियों लेखकों और रिसर्च करने वालों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसमें भारतीय और विदेशी दोनों शामिल है।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इं.जयप्रकाश , (अध्यक्ष राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ,उत्तर प्रदेश) ने अपने ज्ञानवर्धक विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि -हिंदी को सिर्फ हिंदी दिवस तक ही नहीं सीमित करना चाहिए बल्कि इसे व्यापक स्तर तक प्रयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीना त्रिपाठी (शिक्षिका एवं समाजसेविका) ने अपने सरल और प्रभावी विचारों को व्यक्त करते हुए -महाविद्यालय की छात्राओं को शुद्ध हिंदी में लिखने और पढ़ने के लिए प्रेरित किया ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजू शुक्ला जी ने अपने प्रभावपूर्ण शब्दों में -हिंदी भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार पर विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का आयोजन-प्रियंका मिश्रा, गीता भारद्वाज, डॉ अमिता यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन -डॉक्टर अमिता यादव द्वारा किया गया

Monday, September 4, 2023

तेजेश गुरु जी के नाम रही, कविताओं की शाम

 *तेजेश गुरु जी के नाम रही, कविताओं की शाम।*





  लखनऊ - साहित्य जगत के पुरोधा स्व. तेजनारायण पांडेय 'तेजेश' गुरु जी को श्रद्धांजलि स्वरूप कलम काव्य फाउंडेशन द्वारा काव्यजंलि का आयोजन  ब्राइट कैरियर स्कूल सभागार,दुबग्गा ,लखनऊ में किया गया। जिसमें प्रदेश के कोने कोने से पधारे अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय टीवी फेम एवं नवांकुर कवियों सहित समाजसेवी एवं शैक्षिक जगत की हस्तियाँ मौजूद रही।कार्यक्रम की शुरुवात माँ शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई।इसके बाद स्व.तेजेश गुरु जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंच पर आमंत्रित कवियों और मुख्य अतिथि, व अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया।तेजस जी के सुपुत्र और मुख्य अतिथि समाजसेवी,पूर्व पार्षद, अनुराग पांडेय ने उनके जीवन वृतांत पर चर्चा की। इसके बाद कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई जिसमे विशिष्ट कवि सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि विकास सिंह बौखल जी,हास्य कवि शेखर त्रिपाठी,डॉ. ओम शर्मा ओम, सोमनाथ कश्यप,वंदना विशेष गुप्ता,अवरेंद्र अवस्थी फौजी,सौरभ त्रिपाठी,गौरव मीर

सिराज ख़ान ने अपनी रचनाओं से  काव्यजंलि देकर,कवि सम्मेलन  को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। मंच का संचालन हास्य कवि सौरभ जायसवाल ने किया।वरिष्ठ कवियों के साथ नवांकुरों ने भी काव्यपाठ किया जिसमें दिव्यांशु दिव्य,शादिल सिद्दकी,अमन मिश्रा,अमित यादव अनंत,शुभम राजवंशी, शिखर शर्मा,रंगोली पंडित,कीर्ति शर्मा वानी,सेजल वैश्य , ने काव्य पाठ कर श्रोताओं का मन मोहा। इसके बाद  आयोजक अंकुर पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा,बताया कि फाउंडेशन लगातार साहित्य साधना के लिए प्रतिबद्ध है।इस लिए इस कार्यक्रम को साहित्य के एक पुरोधा को समर्पित किया गया है। देश के वरिष्ठ कवियों के साथ नवांकुरों को भी मंच मिले इसके लिए समय समय पर लगातार कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा।

Tuesday, August 15, 2023

स्वतंत्रता दिवस पर डेढ़ करोड़ ग्रामीणों को मिली नल से स्वच्छ जल की सौगात*

*स्वतंत्रता दिवस पर डेढ़ करोड़ ग्रामीणों को मिली नल से स्वच्छ जल की सौगात*



*लखनऊ। 

भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर राज्य के डेढ़ करोड़ ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचने की उपलब्धि को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। गोमतीनगर के किसान बाजार स्थित परिसर में विभाग के अधिशासी निदेशक बृजराज सिंह यादव ने झण्डा रोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने परिसर में आयोजित कार्यकम में कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कर्मचारियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों ने समा बांधा तो राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत पर नृत्य की प्रस्तुति भी यादगार बन गई।


जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से प्रतिदिन राज्य में 40 हज़ार से अधिक नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। 15 अगस्त तक 1,50,03,245 ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंच चुके हैं। योजना का लाभ 9 करोड़ से अधिक ग्रामीणों को मिलने लगा है। वर्ष 2024 तक 2 करोड़ 65 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा करने में विभाग युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। बता दें कि योजना से जहां ग्रामीणों को नल से स्वच्छ जल दे रही है वहीं 1,09,516 से अधिक स्कूलों और 1,54,440 आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी नल कनेक्शनों से जोड़ चुकी है। हर घर को जल पहुंचाने के साथ हम युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

योजना के तहत गांव-गांव में 1,16,366 युवाओं को प्लंबिंग, 1,16,366 इलेक्ट्रीशियन, 1,16,366 मोटर मैकेनिक, 1,16,366 फिटर, 1,74,549 राजमिस्त्री, 1,16,366 पम्प ऑपरेटर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तकनिकी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ये युवा अपने गांव में पानी सप्लाई में आने वाली समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे। महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में हमारी योजना से 4 लाख 80 हज़ार से अधिक महिलाओं को पानी जांच का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह महिलाएं गांव गांव जाकर पानी की जांच कर रहीं हैं। 

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय हुई "लोगो डिजाइन प्रतियोगिता*"

                        ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय हुई "लोगो डिजाइन प्रतियोगिता


 लखनऊ - ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा निर्देश पर एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज एंटी रैगिंग पर "लोगो डिजाइन प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 27 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था जिसमे से 23 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का निर्णय 3 सदस्यीय समिति निर्णायक मण्डल में प्रो . हैदर अली हेड प्रबंध विभाग, डॉ. शचीन्द्र शेखर जनसंचार विभाग, डॉ. अभय कृष्णा इंजियरिंग विभाग ने किया। निर्णायक मण्डल ने इल्मा प्रवीन बी.कॉम पंचम सेमेस्टर और बी. ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा महविश को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला तथा नशरा सिद्दीकी बी. बी .ए. सेमेस्टर को द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर दो छात्रों दीपांशु व उम्मे सलमा बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला।


कार्यक्रम में कुलानुशासक डॉ. नीरज शुक्ल, कार्यक्रम समन्यवक डाॅ. मनीष कुमार, सह समन्यवक डाॅ. साइमा अलीम, डाॅ. जैबुन निसा ,सुश्री आफरीन फातिमा अनुभव तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग शोध छात्र, मारिया बिंथ सिराज, सैयद अली जुहैर ज़ैदी, आइशा अलीम, शिवम चतुर्वेदी मौजूद रहे।

Wednesday, August 9, 2023

ट्रान्स गोमती जन कल्याण महासमिति की पहल पर लखनऊ को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का महाअभियान


ट्रान्स गोमती जन कल्याण महासमिति की पहल पर लखनऊ को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का महाअभियान



लखनऊ। 

राजधानी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की मुहिम में अब ट्रान्स गोमती जन कल्याण महासमिति विभिन्न वार्डों पौधरोपण अभियान चलाएगी। इसका संकल्प मंगलवार को रघुवर मैरेज लॉन, चांदन रोड, फरीदीनगर इंद्रानगर में महासमिति के पदाधिकारियों ने लिया। महासमिति के अध्यक्ष अभिनव नाथ त्रिपाठी (एडवोकेट) एवं समस्त पदाधिकारीगणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया। समिति की तरफ से कहां गया की विकास के नाम पर हरियाली को नष्ट करना सही मायने में विकास है तो ऐसा विकास ठीक नहीं है। समिति ने कहा कि कोई कितना भी बड़ा हो जाय और हम कितने भी विकसित हो जाएं, लेकिन पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने वालों को प्रकृति कभी माफ नहीं करती। इसके लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। पदाधिकारियों के साथ बैठक में यह भी तय किया गया कि लखनऊ को आदर्श महानगर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में पौधरोपण कराया जाएगा। महासमिति के महासचिव प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों का आहवान करते हुए कहा कि स्वच्छता, शिक्षा और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी जरूरी है। क्योंकि इन प्रमुख मुद्दों को हम जानकर भी दरकिनार करते रहते हैं। जन-जन तक पर्यावरण, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत करना महासमिति का प्रमुख कार्य है। बैठक में पदाधिकारियों ने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के साथ उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया। भावी कार्यक्रमों की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि राजधानी को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने की मुहिम में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जल्द एक प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री से भी मिलने जाएगा। बैठक् में प्रमुख रूप से रामकुमार वर्मा, अरुण राय ,संजय सिंह राठौर, रुद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र राय,कमल पांडे,आकाश दुबे,कृष्ण कुमार पांडे,विपिन द्विवेदी,विकास शर्मा,संदीप सैनी,सिद्धार्थ शर्मा,अभय सिंह,मनोज अवस्थी,अनीता तिवारी,मधुबाला चौधरी,डॉक्टर दुर्गेश धर द्विवेदी,अनूप मिश्रा ,दीपक शुक्ला,मिथिलेश,मनीष,अभिषेक राय,संतोष,हिमांशु भट्ट,नितिन पटेल, समाजसेवी पल्ल्व शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sunday, July 30, 2023

स्थानांतरण नीति के विरूद्ध किए गए पदाधिकारियों , विकलांग वा छोटे बच्चों की मां का स्थानांतरण निरस्त किया जाए- रेनू शुक्ला


 स्थानांतरण नीति के विरूद्ध किए गए पदाधिकारियों , विकलांग वा छोटे बच्चों की मां का स्थानांतरण निरस्त किया जाए- रेनू शुक्ला

 लखनऊ , 30 जुलाई 2023, भारत के संविधान का अनुच्छेद 19 देश में अभिव्यक्ति की आजादी देता है और संगठन बनाने और उसे चलाने का अधिकार देता है। कर्मचारी संगठन बुनियादी रूप से कर्मचारियों का जो गुस्सा और समस्या है उसे सूत्र बद्ध करते हैं और शासन प्रशासन के संज्ञान में लाते हैं, ताकि उनका समाधान हो सके और विभागीय कार्य शांति से पूर्ण होते रहे। लेकिन आई.सी.डी.एस विभाग मौजूदा समय में इस शांति को भंग करने में लगा है। कर्मचारी आंदोलन का चैतरफा दमन किया जा रहा है। जानबूझ कर साजिश के तहत नियम विरुद्ध स्थानातंरण किए गए हैं यह कार्रवाई लोकतंत्र के लिए अशुभ है। ऐसी स्थिति में विभाग को दमनकारी नीति वापस लेनी चाहिए और आईसीडीएस में नियम विरुद्ध किए गए सुपरवाइजर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के ट्रांसफर को वापस लिया जाए। यदि विभाग इस दिशा में कार्यवाही नहीं करता तो मजबूरी में हमें 1 अगस्त से अनिश्चतकालीन घरना करना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। यह बातें प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आईसीडीएस सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष रेनू शुक्ला और महामंत्री शशिकांता ने कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों से विभाग में सुपरवाइजर्स की पदोन्नती लम्बित है प्रभारी बनाकर सुपरवाइजर्स का शोषण किया जा रहा है और एसीपी का भी लाभ नहीं दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार की ट्रांसफर नीति में कहा गया कि पदाधिकारी बनने के 2 वर्ष की अवधि तक ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। बावजूद इसके सुपरवाइजर्स एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों समेत जिला स्तरीय पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। जबकि एक वर्ष पूर्व ही सुपरवाइजर एसोसिएशन का चुनाव हुआ है जिसके बारे में विभाग को पूर्व मे सूचना दी गई है। इतना ही नहीं विकलांग, बीमार और छोटे बच्चों की माताओं वाली सुपरवाइजरों का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी ट्रांसफर नीति के विरुद्ध है स्थानांतरण नीति में स्पष्ट उल्लेख है कि पूरे प्रदेश में जो एक ही स्थान पर सबसे ज्यादा समय से है उसका स्थानांतरण पहले किया जाए किंतु विभाग द्वारा ऐसा न करके मात्र लखनऊ और उसके आसपास के जिलों से स्थानांतरण किए गए और महज कर्मचारी नेताओं के उत्पीड़न के लिए की गई कार्यवाही है, जिसे वापस लिया जाना चाहिए। पिछले एक हफ्ते से पूरे प्रदेश की मुख्य सेविकाओं द्वारा काली पट्टी बांधकर सरकार का ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है और मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन भी भेजे गए। लेकिन अभी तक विभाग ने हमारी मांगों के संदर्भ में कोई कार्यवाही नहीं की है इसलिए यह फैसला लिया गया है कि 1/8/2023 को लखनऊ में इंदिरा भवन पर अनिश्चितकालीन घरना किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारी संगठनों से दमनकारी नीतियों के विरुद्ध लोकतंत्र व शांति के लिए शुरू हो रहे सत्याग्रह आंदोलन का समर्थन करने और शामिल होने की अपील भी की. 

उन्होंने कहा कि महिला उन्नति, समृद्धि और स्वावलंबन की बड़ी बातें प्रदेश में हो रही है। लेकिन महिलाओं के विभाग आईसीडीएस में न्यूनतम अधिकार भी शासन प्रशासन के द्वारा नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्षों से सुपरवाइजर के एसीपी और पदोन्नति की मांग उठाई जा रही है लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। इसी तरह से विभाग की अन्य महिला कार्मिकों के न्यूनतम सवाल भी हल नहीं किए जा रहे हैं। परिणामतः महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। पत्रकार वार्ता में अर्चना वर्मा, मीना वर्मा,ममता यादव, सुघा अग्निहोत्री, सुमन देवी, सरिता चैधरी, रश्मि सिंह, निरूपमा, संगीता उमराव, अनिता गौतम, स्मिता, सुधा मौर्या, शशी सिंह आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

  धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती  रिपोर्ट - अमित यादव   अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक...