Friday, May 13, 2022

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय " Old Clothes Donation Drive" का समापन हुआ




ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय " Old Clothes Donation Drive" का समापन हुआ 


ब्यूरो चीफ अंकित रावत


आज ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्विद्यालय में तीन दिवसीय  "Old Clothes Donation Drive     का समापन हुआ। यह अभियान गत 10 मई से विश्विद्यालय परिसर में चलाया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों एव शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया। विश्विद्यालय स्तर पर यह अभियान डॉ रुचिता सुजय चौधरी द्वारा, स्वपन स्वयं सेवी संस्था के सहयोग से चलाया गया। इस अभियान में एकत्रित पुराने कपड़े अलीगंज स्थित स्लम बस्ती में वितरित किये जायेंगे।


समापन समारोह में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय कुलपति प्रो एन बी सिंह ने कहा कि समाज के प्रति हमारे कुछ कर्तव्य हैं, जिनका निर्वाहन हमें स्वेच्छा से करना चाहिए। वे लोग जो किन्हीं कारण वश हमारे समाज में पिछड़ गए हैं उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य युवाओं को ही करना है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को आगे आना चाहिये और अपने कर्तव्यों का पालन सदैव करना चाहिए। 

इस कार्यक्रम में प्रो चांदना डे, प्रो एहतेशाम अहमद, प्रो तनवीर खदीजा, डॉ प्रियंका, डॉ काज़िम एवं विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थी मौजूद रहे।


Thursday, May 12, 2022

जिज्ञासा ही सफलता की कुंजी : डॉ पदमिनी जैन



जिज्ञासा ही सफलता की कुंजी '': डॉ पदमिनी जैन

  ब्यूरो चीफ अंकित रावत


केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में आयोजित विशेष व्याख्यान "पत्रकारिता में रोजगार के अवसर" में वक्तव्य देते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से आयी प्रवक्ता डॉ पदमिनी जैन ने छात्र छात्राओं को पत्रकारिता सम्बधी विभिन्न क्षेत्रों में रोज़गार के अवसरों के विषय में जानकारी दी । उन्होंने विद्यार्थियों से अपने निजी अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वह अपने जीवन में विभिन्न उतार-चढ़ाव से होते हुए, इस मुकाम तक पहुंची है। 

उन्होंने विद्यार्थियों को भाषा पर पकड़ मजबूत करने, नित्य अखबार पढ़ने तथा जिज्ञासु रहने की सलाह भी दी। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि जिज्ञासावश कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में अपरिमित ऊंचाइयों को छू सकता है। 


डॉ जैन ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो एन बी सिंह से भी मुलाक़ात की एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों को MOOC माडयूल तैयार करने का ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की स्वीकृति दी।

कार्यक्रम का संयोजन पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग की सह आचार्य डॉ तनु डंग ने किया।कार्यक्रम में डॉ रुचिता सुजय चौधरी, डॉ शचीन्द्र शेखर, डॉ मोहम्मद नसीब एवं विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। 


केएमसी भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन बी सिंह ने आज बीटेक विभाग में चल रही आंतरिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया।


 निरीक्षण में उन्होंने तैयारियों को संतोषजनक पाया।

Wednesday, May 11, 2022

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय और बांग्लादेश सरकार के मध्य जल्द होगा करार



ब्यूरो चीफ अंकित रावत

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय और बांग्लादेश सरकार के मध्य जल्द होगा करार 

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन बी सिंह ने आज बांग्लादेश के उच्चायुक्त श्री मोहम्मद इमरान से लखनऊ में मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में दोनों ने मुख्य रूप से राज्य एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण, अनुवाद और प्रचार के क्षेत्र में मिलकर काम करने का प्रस्ताव रखा। 

बांग्लादेश के इतिहास की चर्चा करते हुए श्री मोहम्मद इमरान ने बताया कि बांग्लादेश की स्थापना भाषा क्रांति का ही परिणाम है। प्रो सिंह ने बांग्लादेश के ढाका विश्वविद्यालय एवं अन्य विश्वविद्यालयों के साथ एम ओ यू स्थापित कर निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य करने का प्रस्ताव रखा:

1. भाषा अध्ययन में सहयोग:

• सहयोगात्मक अनुसंधान (मानविकी, संस्कृति, इतिहास, भाषा, साहित्य, प्रबंधन और जन संचार)

• संयुक्त सहयोगी परियोजनाएं (आपसी विकास, भाषा अध्ययन और सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का समाधान)।

• ज्ञान का आदान प्रदान

• भाषा अनुवाद में डिप्लोमा और सर्टिफ़िकेट पाठ्यक्रम

2. सांस्कृतिक सहयोग:

• भारत-बांग्लादेश अध्ययन के लिए शोध पीठ की स्थापना

• क्षेत्रीय और स्थानीय भाषाओं के अध्ययन और अनुवाद के लिए बहुभाषी केंद्र की स्थापना

• दोनों देशों की संस्कृति के अध्ययन और लोक गीतों के संग्रह पर संयुक्त परियोजनाएं

3. अनुसंधान और विकास:

• पीजी, एम.फिल. और पीएच.डी. छात्रों का संयुक्त पर्यवेक्षण

• संसाधन साझा करना (किताबें, ई-किताबें, दुर्लभ पुस्तकें और डिजिटल तकनीक)

• विशेष व्याख्यान श्रृंखला

• संयुक्त ऑनलाइन वेबिनार, सम्मेलन, संगोष्ठी और कार्यशाला

4. शिक्षा:

• फैकल्टी और स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम

• मूल्य वर्धित MOOCS कार्यक्रम (भाषाएं और अंतर-सांस्कृतिक संचार)

5. उद्यमिता और नवाचार:

• सहयोगात्मक उद्यमिता प्रकोष्ठ (क्रॉस कंट्री हस्तशिल्प का प्रशिक्षण और बिक्री)

• दोनों विश्वविद्यालयों में बंधुत्व इनक्यूबेशन सेंटर का निर्माण (नवोन्मेषी विचारों वाले और ढाका या लखनऊ में काम करने के इच्छुक छात्रों को स्टार्टअप्स की सुविधाएं


बैठक के अंत में श्री मोहम्मद इमरान ने कहा कि वह जल्द ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों को बांग्लादेश के दौरे पर बुलाएँगे एवं वहाँ के शिक्षकों को यहाँ के विश्वविद्यालय के साथ कार्ययोजना स्थापित करने के लिए भेजेंगे।


बैठक में बांग्लादेश उच्चायोग के राजनीतिक सलाहकार श्री मोहम्मद शफ़ीउल आलम एवं विश्वविद्यालय की ओर से प्रो मसूद आलम प्रो चन्दना डे, प्रो एहतेशाम अहमद एवं डॉ तनु डंग उपस्थित रहे।

Tuesday, May 10, 2022

केएमसी भाषा विश्विद्यालय में 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर वाद, विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया




ब्यूरो चीफ अंकित रावत

केएमसी भाषा विश्विद्यालय में आज '1857' प्रथम स्वतंत्रता संग्राम दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में युवाओं की समाज के विकास में भागीदारी" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया




ब्यूरो चीफ अंकित रावत


केएमसी भाषा विश्वविद्यालय में युवाओं की समाज के विकास में भागीदारी" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय एवं स्वप्न फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज ‘युवाओं की समाज के विकास में भागीदारी" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्विद्यालय के कुलपति प्रो एन बी सिंह रहे। कुलपति महोदय ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को समाज की समस्याओं को समझने एवं समाज से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


स्वप्न फाउंडेशन के सदस्य वेंकटेश अरोड़ा ने बनारस हिंदू विश्विद्यालय के छात्र के रूप में किये सामाजिक कार्यों के अनुभवों को साझा किया। फाउंडेशन की सदस्य डॉ अंशू श्रीवास्तव ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से समाज में हो रही आत्महत्याओं एवं मानसिक तनाव के विभिन्न कारणों पर विस्तार से चर्चा की एवं उनके निवारण के सुझाव भी दिये। 

जेंडर जस्टिस विषय पर बोलते हुए विशेष अतिथि श्री रित्विक दास ने कहा कि "सामाजिक कार्य न केवल हमें एक दूसरे से जोड़ते हैं बल्कि समाज निर्माण का अवसर भी देते हैं"। 

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने संस्था के लिए कपड़े दान कर समाज के प्रति अपनी भागीदारी का निर्वाहन किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग की छात्रा आयुषी सक्सेना ने किया। डॉ रूचिता सुजय चौधरी ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Friday, May 6, 2022

केएमसी भाषा विश्विद्यालय में आज विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक बीएमआई जांच शिविर का आयोजन किया गया



ब्यूरो चीफ अंकित रावत

केएमसी भाषा विश्विद्यालय में आज विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक बीएमआई जॉच शिविर का आयोजन किया गया 

शिविर द्वारा उनकी ऊंचाई और वजन का माप किया गया और बीएमआई की गणना की गई। उनके बीएमआई स्कोर के अनुसार उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें टोनिंग और इंच लॉस के लिए व्यायाम करने के फायदों के बारे में भी बताया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि कैसे शरीर के वजन को बढ़ाने में तनाव एक महत्वपूर्ण कारक है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है। सभी के लिए यह स्वास्थ्य संबंधित जानकारी उत्साहवर्धक एवं महत्वपूर्ण रही। 


कार्यक्रम का संयोजन विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता और गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ततहीर फातमा 

एवं शिक्षिका डॉ कल्पना सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ जमाल शब्बीर रिजवी, डॉ जफरुन नकी, डॉ सिद्धार्थ सुदीप, डॉ मुनव्वर, डॉ शचीन्द्र शेखर, मंत्शा आदि शिक्षक और छात्र मौजूद रहे । 


जीवन बचाने के लिए लोगो ने बढ़ाये हाथ, रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर भागीदारी





जीवन बचाने के लिए लोगो ने बढ़ाये हाथ, रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर भागीदारी

ब्यूरो चीफ अंकित रावत

लखनऊ

माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी की प्रेरणा से ह्यूमेन फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर के अभियान लगातार जारी है इसी क्रम में सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगो ने बढ़कर कर भाग लिया इस दौरान, दिवाकर,रोहित,अमनदीप कौर,अखिलेश, सलमान, प्रदीप सहित कुल 38 लोगो ने रक्तदान किया कार्यक्रम में सिंधौली विधायक मनीष रावत जी रहे उन्होंने फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गोष्टी में फाउंडेशन की संस्थापिका आसमाँ खान ने रक्तदान ,नेत्रदान के महत्व पर चर्चा की तथा लोगो के अपार सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान फाउंडेशन के अब तक किये गए कार्य व लक्ष्यों पर चर्चा हुई।संचालन अमित यादव ने किया इस दौरान स्वास्थ केंद्र के अधीक्षक आर के वर्मा, डॉक्टर पूजा यादव,सायरा बानो, जितेंद्र सिंह,अब्दुल्ला सिद्दकी, ज्योति खरे,आर डी वर्मा,सूर्यबक्स सिंह,प्रभात कुमार, सिमसोन,शिवम बरनवाल,आशुतोष सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

  धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती  रिपोर्ट - अमित यादव   अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक...