Thursday, November 11, 2021

बछरावा रायबरेली थाने में तैनात दरोगा ने एक महिला सहित फोन पर अश्लील बात करने पर एसपी ने कर दिया निलंबित

महिला से दरोगा ने किया अश्लील बात करने के मामले में एसपी ने दरोगा को किया निलंबित



 बछरावां रायबरेली।। थाने में तैनात दरोगा ने एक महिला सहित फोन पर अश्लील बात करने के मामले में एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया।

     जहां एक ओर योगी सरकार और केंद्र में मोदी सरकार महिलाओं के लिए महिला डेस्क बना रखा है किसी महिला का उत्पीड़न ना हो सके वही बछरावां थाने में तैनात दरोगा द्वारा महिला से अश्लील बातें करने का मामला प्रकाश में आया है जब रक्षक ही भक्षक हो जाए तो आखिर कैसे महिलाओं को मिलेगा न्याय बछरावां थाने में तैनात दरोगा द्वारा अमर्यादित भाषा एवं अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए जिस तरह एक महिला का उत्पीड़न किया जा रहा है 

उसकी जितनी निंदा की जाए कम है ताजा मामला बछरावां थाना क्षेत्र एक दरोगा द्वारा जिस तरह एक महिला के साथ अश्लील भाषा का प्रयोग किया जा रहा है आखिर कौन देगा महिला को न्याय जब थाने मे तैनात दरोगा ही करेगा महिला के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग तो सरकार कैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ा सकती है जिले का पुलिस विभाग निरंकुश हो चुका है ना खाता ना बही जो पुलिस कहे वही सही योगी और मोदी सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रही है बछरावां पुलिस थाना अध्यक्ष राकेश सिंह की जहां चारों तरफ तारीफ हो रही है वहीं उनके नीचे ही काम करने वाले दरोगा की अश्लील बातें समाज पर एक कलंक है

    10 नवंबर को थाना बछरावां थाना क्षेत्र की एक महिला ने लिखित तहरीर देकर बताया कि थाना बछरावां पर तैनात उपनिरीक्षक अरशद नदीम फोन पर उसके साथ अमर्यादित बातें करते हैं। प्राप्त जान करी के अनुसार दरोगा के विरुद्ध स्थानीय थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा थानाध्यक्ष बछरावां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उप निरीक्षक अरशद नदीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पत्नी से परेशान पति मो आफताब आलम ने काटी अपनी गर्दन।

 पत्नी से परेशान पति मो आफताब आलम ने काटी अपनी गर्दन।

लखनऊ

बीसीसी न्यूज़

अंकित रावत ब्यूरो चीफ लखनऊ

कोतवाली बाजार खाला के अंतर्गत हैदरगंज चौराहे के मामला

पत्नी से परेसान पति मो आफताब आलम ने काटी अपनी गर्दन।

17 साल पहले हो चुकी है सादी

पत्नी के तलाक मांगने से नाराज पति ने काटी अपनी गर्दन

बाजार खाला थाना क्षेत्र के हैदरगंज चौराहे पर नशे की हालत में युवक ने काटी अपनी गर्दन और युवक हुआ लहूलुहान

मौके पर कोतवाली बाजार खाला टिकैतगंज चौकी इंचार्ज आशीष कुमार पांडेय व पुलिस पहुँचकर युवक को भेजा ट्रामा सेंटर 

कोतवाली बाजार खाला थाना क्षेत्र के पुराना हैदरगंज में घायल युवक कारखाना में काम करता है

आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद एस एम मेहंदी वसीम रिजवी पर गंभीर आरोप लगाया

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रेसवार्ता
लखनऊ  आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद एस एम मेहंदी वसीम रिजवी पर गंभीर आरोप लगाया


ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रेसवार्ता
लखनऊ आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद एस एम मेहंदी वसीम रिजवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहां की
वसीम रिज़वी के द्वारा लिखी गई किताब से दुनिया भर मुसलमानों को बहुत सख्त नाराजगी है उन्होने बताया कि

हमारा ये बोर्ड इसलिए बनाया गया था कि इस्लाम की हिफाज़त की जाए

कुछ दिन पहले वसीम रिज़वी ने 36 आयतों को निकालने की बात कही थी

हम उस हिंदुस्तान में रहते हैं जो सेक्युलर मुल्क हम अपनी आज़ादी के हिसाब अपने मज़हबी रसूम अदा करते है

हम ने कई बार मुख्यमंत्री से मांग किया है वसीम रिज़वी को गिरफ्तार किया जाए जिससे अमन शांति कायम रहे मगर पता नही क्यों उसे गिरफ्तार नही किया जा रहा है

जिन शब्दों का प्रयोग वसीम ने किया है, वो शब्द इतने आपत्तिजनक है कि उसे हम दोहरा नही सकते हैं

वसीम रिजवी 36 करोड़ मुसलमानों के भावनाओं को आहत पहुंचा रहा है मगर फिर भी उस पर कार्रवाई नहीं हो रही है

शिया पर्सनल ला बोर्ड के लिए शर्त है कि शिया मुसलमान ही उसका मेम्बर होगा वसीम रिज़वी न शिया है न सुन्नी है फिर भी हुकूमत उसे शिया बोर्ड का नियुक्त किया है जो गलत है

16 नवंबर को पूरे भारत में वसीम रिज़वी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का बोर्ड में ऐलान किया 


ये मामला सिर्फ यूपी का नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान का है
बाइट आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद एस एम मेहंदी






Monday, November 8, 2021

शिवसेना को लगा जोरदार झटका, उप राज्य प्रमुख और श्रमजीवी दल के प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जन-जन पार्टी में शामिल.

 शिवसेना को लगा जोरदार झटका, उप राज्य प्रमुख और श्रमजीवी दल के प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जन-जन पार्टी में शामिल



 लखनऊ - विधानसभा चुनाव के ऐन पहले उत्तर प्रदेश में शिवसेना को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के उप राज्य प्रमुख गौरव वर्मा ने शिवसेना से इस्तीफा देकर भारतीय जन जन पार्टी का दामन थाम लिया है. सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष महेश शुक्ल जी की अध्यक्षता में  इसकी औपचारिक घोषणा की गई. 



गोयल प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मनीष महाजन ने गौरव को पार्टी की सदस्यता दिलाई. साथ ही उन्हें लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया. गौरतलब है कि इससे पहले गौरव वर्मा शिवसेना में उप राज्य प्रमुख के तौर पर बागडोर संभाल रहे थे और यूपी में शिवसेना का चुनावी अभियान संभालने की कमान उनके कंधों पर भी थी. शिवसेना छोड़ने के बारे में गौरव ने कहा कि उग्र राष्ट्रवाद ही उनका लक्ष्य है. ध्येय है. प्रतिबद्धता है. न कि क्षेत्रवाद या जातिवाद. शिवसेना द्वारा महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों और यूपी-बिहार के लोगों से भेदभाव की खबरों से आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है.

 भारतीय जन जन पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस वक़्त पेशेवर राजनेताओं के विकल्प की तलाश में है. जन जन पार्टी के राष्ट्रवादी सिद्धांत क्षेत्र से लेकर प्रदेश तक की जनता को उन छोटी-बड़ी समस्याओं से निजात दिला सकते हैं, जिनके लिए आम जनमानस को नेताओं की चौखट पर नाक रगड़नी पड़ती थी. जन जन पार्टी  'आपका प्रतिनिधि-आपके द्वार' की कार्यशैली पर काम करती है लिहाजा अब जनता को नेताओं के पास नहीं, जन जन पार्टी के नेता हर जरूरत पर जनता के दरवाजे पर खड़े मिलेंगे और कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देंगे. कार्यक्रम में गौरव वर्मा और मनीष महाजन के सैकड़ों समर्थकों ने राजनीति में नया विकल्प पेश करने गली-गली घूमकर जनसमस्याओं के निराकरण करने और राष्ट्र वाद की अलख जलाने की शपथ दोहराई. कार्यक्रम में गौरव और श्रमजीवी दल के प्रदेश अध्यक्ष अभिनाश भारती  जी ने पार्टी की सदस्यता ली ।तह भारती जी को राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी का कार्यभार दिया गया तथा गौरव वर्मा जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया इस वासर पर बी जे जे पी के  राष्ट्रीय सलाहकार दिनेश शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव शंभू नाथ तिवारी ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजित राम प्रजापति ,प्रदेश संगठन मंत्री विनय सोनकर, प्रदेश सचिव कृष्ण भजन पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू वानर सेना महेश कनौजिया प्रदेश अध्यक्ष युवा दिवाकर पांडे समाजसेवी मोहित मिश्र जुगल सिंह, लालता कश्यप, शुभम अग्रवल अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा, अनुराग मिश्रा विक्की  आदि मौजूद रहे.

Friday, November 5, 2021

यूपी में आज से और सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल, योगी सरकार ने घटाए 12-12 रुपए


उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी। वैट की नई दरें शुक्रवार से लागू होंगी। यह दरें लागू होने के बाद प्रदेश में पेट्रोल व डीजल और सस्ता हो जाएगा। केंद्र सरकार के स्तर के एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने का फैसला गुरुवार से ही लागू हो गया। इससे कीमतों में कमी आ गई है। 


अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर अधिनियम 2008 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या-5 सन् 2008) की उप धारा (चार) के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके नई अधिसूचना जारी करते हुए दरों में बदलाव किया। यह अधिसूचना पांच नवंबर से प्रभावी होगी। 

इसमें राज्य सरकार ने पेट्रोल पर कर की दर 19.36 प्रतिशत या 14.85 रुपये प्रति लीटर जो भी अधिक हो, का प्रावधान किया गया है। इसी तरह डीजल पर 17.08 प्रतिशत या 10.41 रुपये प्रति लीटर जो भी अधिक हो, का प्रावधान किया गया है। यह दरें लागू हो जाने के बाद शुक्रवार से यूपी में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 12-12 रुपये की कमी हो जाएगी। 

इससे पहले केंद्र सरकार ने दीवाली से पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर घटाने का फैसला किया था। यह फैसला गुरुवार से प्रभावी हो गया है। प्रदेश सरकार के स्तर से वैट की दरों में कमी के बाद आम जनता को और राहत मिल सकेगी।

Thursday, October 28, 2021

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर अधिकार मंच जनपद लखनऊ

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर अधिकार मंच जनपद लखनऊ

लखनऊ   प्रदेश भर के कर्मचारी व शिक्षकों पुरानी पेंशन के बहाली,क्रमिक वाह शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के स्थायीकरण, वेतन विसंगतियां दूर करने, रिक्त पदों पर पदोन्नति करने जैसी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उत्तर प्रदेश आवाहन पर धरना देकर अपनी मांगों का समर्थन किया।



लखनऊ के कर्मचारी व शिक्षकों ने बड़ी संख्या में जनपदीय मंच के अध्यक्ष सुधांशु मोहन की अध्यक्षता में जिलाधिकारी आवास के सामने, सरोजिनी नायडू पार्क, लखनऊ में एकत्र होकर धरना दिया.

प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक कर्मचारी संगठनों की मांगों पर पूर्व की सरकारे समस्याओं का निराकरण करती थी। परंतु यह पहली सरकार है जो कर्मचारियों द्वारा अपने संघर्षों से अर्जित की गई उपलब्धियों को छीन रही है प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का 10 हजार करोड़ का भुगतान सरकार ने रोका हुआ है एक दर्जन से अधिक भत्ते समाप्त कर दिए गए हैं 5 वर्ष के कार्यकाल में एक भी शिक्षक को पदोन्नति नहीं दी गई। शिक्षामित्र व अनुदेशकों को भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। आंगनवाड़ी एवं रसोईया आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। परंतु फिर भी सरकार संवेदन शून्य बनी हुई है।

मंच के प्रधान महासचिव सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा हेतु नियमावली बन जाने के बाद भी लागू नहीं की गई। विभागाध्यक्ष के संतुष्टि के बाद भी कलेक्ट्रेट को विशिष्ट प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए ग्रेड वेतन उच्च कार्य करने का शासनादेश जारी नहीं किया गया। 6 जनपदों को मिनी सचिवालय घोषित करने के बाद भी अन्य औपचारिकताएं पूर्ण नहीं की गई है। प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारी व शिक्षक विरोधी है।

परंतु इस बार शिक्षक व कर्मचारी एकजुट होकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं सरकार को मांगे माननी पड़ेगी अन्यथा सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ के महामंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि कलेक्टर कर्मचारियों के नायाब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति करने का निर्धारित किया गया है सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों सभी विभागों के लिए लागू नहीं की गई है। मंच के महासचिव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिव बरन यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव के बार-बार निर्देशों के बावजूद भी उन्हीं के अधिकारियों द्वारा सेवा संघ के पदाधिकारियों से वार्ताएं नहीं की जा रही यही कारण है कि कर्मचारियों की मांगे लंबित हैं और अब तक कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अपने अधिकारों के लिए विवश हुए हैं।

मंच का संचालन जनपद के प्रधान महासचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया धरने को डॉक्टर आर,पी मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, अमिता त्रिपाठी नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, फहीम वेग, आरके द्विवेदी, सुभाष चंद्र तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह डोलिया, पवन कुमार सिंह,सुरेश यादव,अमरजीत मिश्रा,पूजा सिंह रवि चौहान फहीम अख्तर आदि ने संबोधित किया।

Wednesday, October 27, 2021

जीवन के आखिरी सांस तक संघर्ष के हितो की लड़ाई जारी रहेगी - नीलमणि नरसिंह राव

जीवन के आखिरी सांस तक संघर्ष के हितो की लड़ाई जारी रहेगी - नीलमणि नरसिंह राव

लखनऊ    उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग मिनिस्ट्रियल एंप्लाइज एसोसिएशन के वर्तमान प्रांतीय महामंत्री व महामंत्री पद के प्रबल प्रत्याशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके कहा कि हमारा उद्देश्य मुख्य रूप से कर्मचारियों का कल्याण है और हम जीवन पर्यंत करते रहेंगे बातचीत के दौरान उन्होंने कर्मचारियों के हित मैं चर्चा करते हुए बताया कि करुणा जैसी महामारी में हमने अपने कर्मचारी साथियों के लिए काफी काम किया मेरे कार्यकाल से 40 साल पहले महिला कर्मचारियों की मांग थी कि उनके लिए एक कॉमन हाल बनाया जाए जिससे उनको एक साथ बैठने में खाना खाने में या फिर मीटिंग करने जैसी सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए हमने एक काम मन हॉल का निर्माण कराया शासन प्रशासन ने कोरोना काल में कितने शासनादेश लागू कर दिए थे घर से निकलना मुश्किल था लेकिन सबसे बड़ी प्राथमिकता या होगी की पहले 6 महीने में 18 मंडलों की कार्यकारिणी का गठन करना इसके बाद जिन जनपदों में ग्रेडेशन लिस्ट नहीं बन पाई है और वहां पर ग्रेडेशन के आधार पर प्रमोशन लंबित है इसके लिए चिट्ठी लिखी जाएगी निदेशक महोदय या फिर सचिव महोदय के माध्यम से वहां की जातिगत व्यवधान समाप्त करते हुए कर्मचारियों को मंडल स्तर पर कर्मचारियों का प्रमोशन कराया जाए उन्होंने पूछे जाने पर बताया कि मैं अपने ढाई साल के कार्यकाल में जातिगत या जाति पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर कोई कार्य नहीं किए और मैं जातिगत राजनीति का पुरजोर विरोध करता हूं हम वहां कार्य करने जाते हैं जातिगत जैसे शब्दों का हमारे लिए कोई मतलब नहीं है कार्य और निष्ठा के आधार पर हमारा आकलन किया जाना चाहिए। अपने चुनावी प्रतिनिधियों को लेकर उन्होंने बताया कि हमारे चुनावी मतभेद हो सकते हैं लेकिन हमारे आपसी मतभेद कोई नहीं है, और ना ही होनी चाहिए हमारे उनसे व्यक्तिगत संबंध बहुत अच्छे हैं और आगे भी अच्छे ही रहेंगे मेरे ढाई साल के कार्यकाल में कर्मचारियों और सहयोगियों ने देखा कि किस तरह से हमने काम किया और सब के हित में काम किया उन्होंने यह भी बताया कि मौसमी राजनीति को लोग समझते हैं सब कुछ 10-15 दिन या व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर खेलने को लोग नकार देते हैं या कोई जल्दबाजी का काम नहीं है राजनीति में पद प्रतिष्ठा के लिए सही ढंग से काफी संघर्ष करना होता है उन्होंने कर्मचारियों के हित में कहां की उनके लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा आगे उन्होंने कहा कि कुछ मृतक कर्मचारियों के परिजनों का बहुत शोषण होता है कोई भी मृतक आश्रित खुशी मन से नौकरी करने नहीं आता और इस तरह के शोषण का मैं खुलकर विरोध करता हूं।

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

  धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती  रिपोर्ट - अमित यादव   अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक...