Tuesday, November 1, 2022

भाषा विश्विद्यालय के बीटेक विभाग में शुरू हुआ ग्यारह दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम


भाषा विश्विद्यालय के बीटेक विभाग में शुरू हुआ ग्यारह दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम



रिपोर्ट -ब्यूरो चीफ अंकित रावत

लखनऊ 

भाषा विश्विद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में आज से नए विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके संयोजक डॉ रिज़वी, श्रीमती साइमा अलीम तथा श्रीमती शान ए फातिमा हैं । आज केस कार्यक्रम में 2 सत्र रहे । प्रथम सत्र में संकाय के डायरेक्टर प्रो एस के त्रिवेदी सहित सभी शिक्षकों का परिचय करवाया गया। दूसरे सत्र में डॉ श्वेता शर्मा तथा श्री विवेक बाजपेयी ने विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी कैंपस से रुबरु करवाया ताकि वे सभी स्थानों को पहचान सके। इसमे मुख्य स्थान एडमिन ब्लॉक, मीडिया लैब, अकादमिक ब्लॉक इत्यादि रहे। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ इसमे हिस्सा लिया।


के एम सी भाषा विश्वविद्यालय में "राष्ट्रीय एकता दिवस" का आयोजन

 



विश्वविद्यालय में "राष्ट्रीय एकता दिवस" का आयोजन


लखनऊ 

 के एम सी भाषा विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति प्रो एनबी सिंह के मार्गदर्शन में 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट, रोवर्स एवं रेंजर्स तथा एनएसएस स्वयं सेवकों सहित विश्वविद्यालय के कई छात्र एवं छात्राओं ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

इस क्रम में “रन फॉर यूनिटी” में सर्वाधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। डॉ.शारिक, समन्वयक रोवर एंड रेंजर ने रन फॉर यूनिटी की महत्ता पर प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय के डीएलडब्लू प्रो सौबान सईद एवं एनसीसी एएनओ डॉ. (ले.) बुशरा अलवेरा ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।


इसके साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नलिनी मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम चौधरी द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ.सिद्धार्थ सुदीप रोवर इंचार्ज एवं आमना हुसैन रेंजर इंचार्ज तथा डॉ ज़फ़रुन नकी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी एवं राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में डॉ लक्ष्मण सिंह एवं डॉ पूनम चौधरी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान अपने विचार रखे।


साथ ही इस अवसर पर एक लघु वृत्तचित्र भी दिखाया गया। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष प्रो तनवीर खदीजा, डॉ रूचिता सुजय चौधरी, डॉ हारून रशीद, डॉ राम दास, डॉ जैबुन निसा द्वारा किया गया। 


संवाददाता-  नीलेश मौर्या की खास रिपोर्ट 


Sunday, October 30, 2022

नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित लखनऊ पुस्तक मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़


नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित लखनऊ पुस्तक मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़


रिपोर्ट नीलेश मौर्या

लखनऊ 

नेशनल बुक ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा लखनऊ में आयोजित पुस्तक मेले में आज युवाओं की भीड़ उमड़ी। हर उम्र और वर्ग को लुभाते इस पुस्तक मेले के दूसरे दिन कई रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। युवाओं को पुस्तकों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से आज इस पुस्तक मेले में युवाकॉन कॉर्नर का उद्घाटन भी किया गया। जिसमें युवा लेखक धर्म राज गुप्ता मंचासीन रहे। लिखने की रुचि रखने वाले युवाओं ने उनसे बात चीत कर ये जानने का प्रयास किया कि किस प्रकार वो भविष्य में एक सक्षम लेखक बन अपने आपको समाज के सामने प्रस्तुत करने योग्य बनें।


शहर के विभिन्न हिस्सों से आए युवाओं एवं बच्चों ने चिल्ड्रेन्स एम्फीथियेटर के माध्यम से स्टोरी राइटिंग, स्टोरी टेलिंग जिसमें संचालन डा.शिवानी कनौडिया ,इलस्ट्रेशन कार्यशाला में संचालन श्री कैनेटो जीमो, पिक्चर बुक मेकर तथा जिग्नेश चावड़ा के द्वारा किया गया । सभी गतिविधियों में बच्चों ने हर्ष और उल्लास के साथ हिस्सा लिया और कार्यक्रम का खूब आनंद और लाभ उठाया । आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस मेले में आज *माय इंडिया@100* विषय पर क्रिएटिव राइटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें अधिक मात्रा में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 


पुस्तक मेले में ऑथर्स कॉर्नर के तहत विषय विशेषज्ञों द्वारा लेखन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा भी आयोजित की जा रही है । *आज इस श्रृंखला में भारत केंद्रित शिक्षा पद्धति पर माधवेन्द्र सिंह ने अशोक गांगुली से वार्ता की*। सभी ने भारतीय इतिहास में शिक्षा के महत्व और उसके बदलते स्वरूप के विषय में अपने विचार रखे। 


एनईपी २०२० में भारतीय शिक्षा पद्धति में कई आधारभूत परिवर्तन करने की बात की गई है जिसमें क्षेत्रीय भाषाओं की किताबों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना मुख्य हैं। इससे संबंधित और पहलुओं को उजागर करने के लिए *एनईपी २०२० के संदर्भ में शिक्षा’विषय पर श्री अशोक गांगुली, सी बी एस ई पूर्व अध्यक्ष , श्री माधवेंद्र सिंह , अखिल भारतीय महासचिव एकल अभियान एवं अजय मिश्र,लखनऊ विश्वविद्यालय के जूलॉजी के प्रो. एवं वैज्ञानिक ने तीसरे सत्र में अपने विचार रखे*।उन्होंने किताबों के महत्व को बताया तथा श्री अशोक गांगुली जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "भावी पीढ़ी का नाता हिंदी से रखें क्योंकि जब चिंता देश की भाषा में होगी तो देश की होगी"


ऑथर्स कॉर्नर में भी बड़ी संख्या में पाठकों ने हिस्सा लिया। रविवार के कारण आज मेले में लगे हर स्टॉल पर लोगों की भीड़ रही। युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों और बच्चों ने भी पुस्तक मेले और उसमें आयोजित सांस्कृतिक एवं अकादमिक गतिविधियों का आनंद लिया।

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

  धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती  रिपोर्ट - अमित यादव   अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक...