Tuesday, January 4, 2022

मुस्लिम स्टुडेंट्स फेडरेशन की प्रदेश इकाई का गठन, शफीउल्लाह फलाही बने प्रदेश अध्यक्ष

मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन की प्रदेश इकाई का गठन, शफीउल्लाह फलाही बने प्रदेश अध्यक्ष




लखनऊ :मुस्लिम स्टुडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष टी०पी० अशरफ़ अली की स्वीकृति के बाद मुस्लिम स्टुडेंट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश की 15 सदस्यीय प्रदेश इकाई गठित कर दी गई है। शफीउल्लाह फलाही अध्यक्ष,मुहम्मद साद खान महासचिव और शारिक अंसारी कोषाध्यक्ष बनाए गए है।
प्रदेश इकाई में सफी खान, साहिल खान, वसीम अकरम, नासिर अंसारी, रुक्सार सैफ और अब्दुल्लाह सिद्दीकी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश इकाई में अरसलान खान, उजैर, शोऐब खान, उसामा राहत, अर्शी खान और जहीर हुसैन संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।
इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माननीय शफीउल्लाह जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिना संगठित हुए कोई भी समाज विकास नहीं कर सकता। एकजुटता के साथ-साथ समाज के निचले वर्ग तक शिक्षा की पहुँच जरूरी है।एमएसएफ उत्तर प्रदेश समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की पहुंच के लिए हर मुम्किन प्रयास करेगी। 
इस अवसर पर रियाज़ अल्वी, सय्यद आतिफ, राजा किदवई,मौलाना हदीस खान, मंसूर अजीम खान, मुहम्मद अफाक़ और मुहम्मद आफताब आदि सम्मानित गण मौजूद थे। 

Tuesday, December 21, 2021

मारूफ अंसारी को बनाया गया मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव

मारूफ अंसारी को बनाया गया मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड का राष्ट्रीय सचिव



लखनऊ 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद मारूफ अंसारी जनपद देवरिया को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है मारूफ अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की विचारधारा को देखते हुए आज मुझे मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव पर जिस तरह से नियुक्त किया गया है तो वहीं समाजवादी विचारधारा को व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन को और अधिक गतिशीलता पर ध्यान दिया जाएगा और संगठन को मजबूत करने पर कार्य किया जाएगा

Tuesday, December 14, 2021

उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल के द्वारा किया गया विंध्यवासिनी गारमेंट्स मिनी स्टोर का हुआ,उद्घाटन

उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल के द्वारा किया गया विंध्यवासिनी गारमेंट्स मिनी स्टोर का  हुआ,उद्घाटन


लखनऊ
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वधान में किया गया. मां विंध्यवासिनी गारमेंट्स मिनी स्टोर का उद्घाटन करने के दौरान उपस्थित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विजय यादव प्रदेश कार्यकारणी सदस्य युवा मोर्चा भाजपा से उधोग व्यापार प्रतिनिधि के प्रदेश अध्यक्ष तेजवीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ,अनिल यादव संगठन मंत्री ,सोनू सिंह पूर्व मंत्री भाजपा युवा मोर्चा देवेश राज कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा अमित गुप्ता युवा मोर्चा सहित मां विंध्यवासिनी गारमेंट्स शाप के उद्घाटन पर उपस्थित रहे हैंं.


 मां विंध्यवासिनी के संचालक अनिल यादव को बधाई देते हुए कहा कि जहां लोगों अच्छी और ब्रांडेड कपड़ा लेने के लिए हमें लखनऊ शहर जाना पड़ता था तो ही आज मां विंध्यवासिनी गारमेंट्स का मिनी स्टोर खुल जाने से यहां के लोगों को आसानी से छोटे बच्चे व बड़े बच्चों महिलाओं के लिए फैंसी सूट उपलब्ध रहेंगे मिनी स्टोर खुल जाने से यहां की जनता को काफी राहत व पसंदीदा कपड़े मिल सकेंगे

धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

  धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती  रिपोर्ट - अमित यादव   अटरिया क्षेत्र के ग्राम टिकौली मे अखंड भारत के निर्माता महान चक...